ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़, 28 आरोपी गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन चल रहे क्रिकेट सट्टा का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों सहित कुल 28 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 17 हजार से ज्यादा कैश, लैपटॉप और 8 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. इस मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़ ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़

मुकेश कुमार / चिराग गोठी

  • नई दिल्ली,
  • 03 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन चल रहे क्रिकेट सट्टा का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों सहित कुल 28 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 17 हजार से ज्यादा कैश, लैपटॉप और 8 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. इस मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राजधानी के उस्मानपुर के एक घर में सट्टा चल रहा है. इसके बाद तेज तरर्रार एसीपी शशांक जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस घर पर छापा मार दिया. यहां से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने मनीष और यादराम नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने यहां से 17 हजार से ज्यादा कैश, लैपटॉप और 8 मोबाइल फोन बरामद किए. इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में अलग-अलग चार जगहों पर पर पुलिस ने छापा. इस छापेमारी के दौरान 26 आरोपी पकड़े गए हैं. इनसे ने भारी मात्रा में पर्चियां, लट्टू, प्लेंइग कार्ड्स और दूसरी चीजे बरामद की हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »