इंदौरः देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक, चाइनीज हैकरों की करतूत

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक हो जाने से हड़कंप मच गया. आनन फानन में डीएवीवी प्रबंधन ने इस वेबसाइट उक्त पेज को डिसेबल कराया. दरअसल, हैकरों ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए थे.

Advertisement

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 24 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 8:41 PM IST
  • चाइनीज हैकर्स ने दिया वारदात को अंजाम
  • विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक कर डाले अश्लील वीडियो
  • प्रबंधन ने पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई

मध्य प्रदेश के इंदौर में मौजूद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट को हैक कर ली गई. इस वारदात को चाइनीज हैकरों ने अंजाम दिया. उहोंने  डीएवीवी की वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए. जानकारी होने पर डीएवीवी प्रबंधन ने इस वेबसाइट उक्त पेज को डिसेबल कराया और मामले की शिकायत पुलिस के साइबर सेल में दर्ज कराई.

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक हो जाने से हड़कंप मच गया. आनन फानन में डीएवीवी प्रबंधन ने इस वेबसाइट उक्त पेज को डिसेबल कराया. दरअसल, हैकरों ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए थे. बताया जा रहा है कि इस काम को चाइनीज हैकरों ने अंजाम दिया.

Advertisement

हैकरों ने वेबसाइट के 16 नंबर पेज पीजी डिप्लोमा इन योगा थेरेपी को हैक कर उस पर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए. वेबसाइट का 16 नंबर पेज चाइनीज भाषा में खुल रहा था. उसमें सारा कंटेंट चाइनीज में लिखा हुआ था. साथ ही उस पर कई अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए गए थे.

इसे भी पढ़ें--

हैकिंग की जानकारी मिलते ही मैनेजमेंट ने फौरन वेबसाइट के उस पेज को डिसेबल करा दिया है. अब एक्सपर्ट की मदद से वेबसाइट की सुरक्षा में कई तरह के फेरबदल किए जा रहे हैं. कुलपति का कहना है कि इस मामले की शिकायत डीएवीवी प्रबंधन ने साइबर सेल से की है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »