पंजाबः देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड

पंजाब के जालंधर में पुलिस ने देह व्यापार के एक अड्डे का भंडाफोड किया है. पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • जालंधर,
  • 19 मई 2016,
  • अपडेटेड 8:37 PM IST

पंजाब के जालंधर में पुलिस ने देह व्यापार के एक अड्डे का भंडाफोड किया है. पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पकडे गए लोगों में अड्डे की संचालक महिला भी शामिल है.

जालधंर शहर के डीविजन नंबर पांच की एस.एच.ओ. सुदरविली ने बताया कि पुलिस को शहर के कोट सदीक मोहल्ले में का अड्डा चलाये जाने की खबर मिल रही थी. इसके बाद पुलिस ने जाल फैलाया और एक पुलिसकर्मी को ग्राहक के रूप में वहां भेजा.

Advertisement

देह व्यापार का संचालन करने वाली महिला को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ग्राहक बनकर आया व्यक्ति पुलिसवाला है. जैसे ही चलाने वाली महिला ने पैसे ले लिए तभी पुलिस ने धावा बोलकर मौके से तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

एस.एच.ओ. सुदरविली ने बताया पकडे गए लोगों में अड्डे की संचालिका पूजा भी शामिल है. जो कोट सदीक स्थित अपने आवास पर देह व्यापार का रैकेट चला रही थी.

हाल ही में जालंधर में एक ही दिन में दो सेक्स रैकेट का भंडाफोड करने वाली इस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »