सुनंदा मर्डर केस: पुलिस ने सबूतों की जांच के लिए बोर्ड गठित करने को कहा

सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने डीजी हेल्थ से परीक्षण रिपोर्ट और तमाम सबूतों की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड गठित करने की गुजारिश की है.

Advertisement
इस मामले पुलिस सारे सबूतों और रिपोर्ट की जांच कराना चाहती है इस मामले पुलिस सारे सबूतों और रिपोर्ट की जांच कराना चाहती है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

दिल्ली पुलिस ने स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक से सुनंदा पुष्कर की मौत से जुडी परीक्षण रिपोर्ट की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड गठित करने का अनुरोध किया है.

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक ने पुलिस ने मर्डर केस में अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाने की वजह से डीजी हेल्थ सर्विस को एक पत्र लिखकर मेडिकल बोर्ड बनाने की गुजारिश की है. दरअसल पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचना चाहती है लेकिन सारे सबूत और रिपोर्ट किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं.

Advertisement

एम्स के मेडिकल बोर्ड की राय और सुनंदा के नमूने पर एफबीआई रिपोर्ट और इस मामले के अन्य सबूत से कोई निष्कर्ष निकालने से विशेष जांच दल नाकाम दिख रहा है.

इसी के बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से डीजी स्वास्थ्य सेवा को एक पत्र भेजा गया है. इससे पहले एसआईटी ने एम्स मेडिकल बोर्ड को पत्र लिखा था और अपनी राय को और स्पष्ट करने को कहा था लेकिन अभी तक बोर्ड की प्रतिक्रिया उन्हें नहीं मिली. एसआईटी को अब भी बोर्ड की प्रतिक्रिया का इंतजार है.

बताते चलें कि देश की इस चर्चित मर्डर मिस्ट्री को लेकर दिल्ली पुलिस हर तरह से जांच कर रही है. इस संबंध में एम्स मेडिकल बोर्ड ने पुलिस को एफबीआई की ओर से दी गई विसरा रिपोर्ट भी सौंप दी थी.

जिस पर पुलिस कमिश्नर बस्सी ने कहा था कि रिपोर्ट मिलने के बाद कुछ और सवाल उभरे हैं जिन्हें सुलझाना जरूरी है. इसके लिए कुछ लोगों से की जा चुकी है जबकि कुछ और लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement