इंडोनेशिया: 13 छात्राओं से रेप, 8 हो गईं प्रेग्‍नेंट, टीचर को सजा-ए-मौत

सोमवार को बांडुग हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया. कोर्ट की वेबसाइट पर जो स्‍टेटमेंट जारी किया गया है. उसके मुताबिक कोर्ट ने कहा, 'हम आरोपी को इस मामले में मौत की सजा सुनाते हैं'.

Advertisement
 हेरी वीरावन को सुनाई गई मौत की सजा (Reuters) हेरी वीरावन को सुनाई गई मौत की सजा (Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 04 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 8:48 PM IST
  • इंडोनिशया के मानवाधिकार आयोग ने किया सजा का विरोध
  • बच्‍चों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

Indonesian Teacher Rape Students: इंडोनेशिया के कोर्ट ने एक टीचर को मौत की सजा सुनाई है, इस टीचर ने इस्‍लामिक स्‍कूल में 13 छात्राओं के साथ रेप किया था. इससे पहले इस टीचर को आजीवन कैद की सजा मिली थी. जिसका अभियोजन पक्ष ने विरोध किया और उसकी मौत की सजा की मांग की थी. 

रॉयटर्स के मुताबिक, ये केस इसलिए भी चर्चा में आया क्‍योंकि टीचर हेरी वीरावन (Herry Wirawan) के इस कुकृत्‍य के बाद इंडोनिशया में धार्मिक बोर्डिंग स्‍कूल की सुरक्षा पर सवाल उठे थे. वहीं इस बात की जरूरत महसूस की गई कि कैसे इन बच्‍चों को ऐसे स्‍कूल में सुरक्षित रखा जाए. 

Advertisement

फरवरी में सुनाई गई थी आजीवन कैद की सजा 
इससे पहले टीचर हेरी वीरावन को फरवरी में Bandung में मौजूद सिटी कोर्ट ने आजीवन कैद की सजा सुनाई गई थी. जिसके बाद अभियोजन पक्ष ने इस मामले में मौत की सजा दिए जाने की अपील की थी.

सोमवार को Bandung हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया. कोर्ट की वेबसाइट पर जो स्‍टेटमेंट जारी किया गया है. उसके मुताबिक कोर्ट ने कहा, 'हम आरोपी को इस मामले में मौत की सजा सुनाते हैं'.

फैसले पर क्‍या बोले लोग 

इस मामले में हेरी के वकील ने किसी भी तरह की प्रतिक्रया देने से मना कर दिया है. दरअसल, उनसे पूछा गया था कि क्‍या वह इस मामले में अपील करेंगे?  वहीं अभियोजन पक्ष ने भी कहा कि इस मामले में तभी कोई कमेंट करेंगे, जब तक उन्‍हें पूरा आदेश नहीं मिल जाता. वहीं देश के बाल संरक्षण मंत्री ने भी इस मामले में मौत की सजा दिए जाने का समर्थन किया. हालांकि, देश में मौजूद मानवाधिकार आयोग ने मौत की सजा दिए जाने का विरोध किया है. आयोग ने कहा कि ये उचित नहीं है. 

Advertisement

क्‍या है पूरा मामला 
2016 से लेकर 2021 के बीच हेरी वीरावन (Herry Wirawan) ने 12 से 16 साल के बीच की उम्र की छात्राओं के साथ यौन शोषण किया था. इनमें से 8 छात्राएं गर्भवती हो गई थीं. ये बात न्‍यायाधीश ने फरवरी में कही थी. इंडोनेशिया मुस्लिम बहुमत वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश है. आमतौर पर गरीब परिवार के बच्‍चे इन्‍हीं स्‍कूलों में पढ़ाई कर पाते हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »