14 साल की लड़की को बंधक बना 1000 लोगों से बनवाया शारीरिक संबंध

संयुक्त राज्य अमेरिका के पेंसिलवेनिया के फिलाडेल्फिया में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर 1000 से अधिक लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दो साल तक इस नरक में जिंदगी गुजारने के बाद पीड़िता ने इस मामले का खुलासा किया.

Advertisement
USA के पेंसिलवेनिया के फिलाडेल्फिया की घटना USA के पेंसिलवेनिया के फिलाडेल्फिया की घटना

मुकेश कुमार

  • पेंसिलवेनिया,
  • 15 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 5:55 PM IST

संयुक्त राज्य अमेरिका के पेंसिलवेनिया के फिलाडेल्फिया में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर 1000 से अधिक लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दो साल तक इस नरक में जिंदगी गुजारने के बाद पीड़िता ने इस मामले का खुलासा किया. इसके बाद पुलिस और परिवार की मदद से वह मानव तस्करी के चंगुल छूटकर अपने परिवार के पास पहुंची. इस मामले में फिलाडेल्फिया के एक कोर्ट में केस चल रहा है.

Advertisement

एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, 14 साल की उम्र में नाबालिग लड़की अपने मां-बाप से विवाद होने के बाद घर छोड़कर चली गई थी. इस दौरान वह मानव तस्करी के एक रैकेट के चंगुल में फंस गई. उसे एक होटल में बंधक बना कर रखा गया. वहां घंटे के हिसाब से ग्राहक आते और नाबालिग लड़की के साथ जबरन संबंध बनाकर चले जाते. सोशल मीडिया और विज्ञापन के जरिए ग्राहकों से संपर्क किया जाता था. होटल का मालिक भी इस रैकेट से जुड़ा हुआ था.


लड़की का दावा है कि दो साल के दौरान करीब 1000 से ज्यादा लोगों के साथ शारीरिक संबध बनाने के लिए उसे मजबूर किया गया. उसके वकील नदीम बेज़ार ने बताया कि होटल मालिक और स्टाफ मानव तस्करों को किराए पर कमरा देकर लड़की का शोषण करते रहे. ग्राहकों को कमरे किराए पर देने का झूठ बोलकर उनके कमरे में नाबालिग लड़कियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजा जाता था. बताया जा रहा है कि कई लड़कियां इस रैकेट का शिकार हैं.

Advertisement


सहायक जिला अटॉर्नी एरीन ओब्रायन ने बताया कि इस मामले में चिन्हित होटल रूजवेल्ट इन कई बार देह व्यापार के धंधे में शामिल रहा है. इससे पहले भी कई ऐसा मामले सामने आए, जिसमें इस होटल की भूमिका रही है. फिलहाल इसका मालिक याज्ञना पटेल जांच में पुलिस को सहयोग कर रहा है. पीड़िता अपने घर से निकलने के बाद रैकेट के चंगुल में फंसी थी. उससे दो साल तक देह व्यापार कराया गया. फिलहाल वह अपने मां-बाप के पास वापस चली गई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »