दिल्लीः प्रेमिका ने नंबर ब्लॉक किया तो प्रेमी ने मिलने बुलाया, फिर लात-घूंसों से पीटकर मार डाला

दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की पीट-पीटकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि प्रेमिका ने उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था. नाराज प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मिलने बुलाया, फिर होटल ले गया और वहां पीट-पीटकर उसको मार डाला.

Advertisement
आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2021,
  • अपडेटेड 8:17 AM IST
  • न्यू अशोक नगर की घटना
  • दोनों पहले से ही शादीशुदा थे
  • पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां प्रेमिका ने प्रेमी का मोबाइल नंबर क्या ब्लॉक कर दिया, प्रेमी ने गुस्से में आकर प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान 33 साल की रानी के तौर पर हुई है. आरोपी ने न्यू अशोक नगर के लवली इन होटल में इस वारदात को अंजाम दिया है.

Advertisement

होटल प्रशासन ने पुलिस को मौके पर सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होटल के कमरे से महिला का शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

पुलिस ने आरोपी गंगाराम उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी गंगाराम और रानी दोनों ही शादीशुदा थे. पुलिस होटल के संचालक से पूछताछ कर रही है. ये दोनों कब होटल में आए थे और होटल के रजिस्टर, आधार कार्ड और पहचान पत्र की जांच की जा रही है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है आखिर होटल लॉकडाउन के दौरान क्यों और किस तरह खुला हुआ था.

भदोही: संपत्ति विवाद में कसाई ने की भाई और उसकी पत्नी की हत्या, 1 साल के बच्चे का हाथ-पैर काटा

जानकारी के मुताबिक, रानी नाम की महिला त्रिलोकपुरी में अपने परिवार के साथ रहती थी. रानी शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी हैं. आरोपी गंगाराम भी महिला के घर के पास ही रहता है. दोनों पिछले कई दिनों से एक दूसरे से मुलाकात कर रहे थे और दोनों में दोस्ती इस कदर बढ़ी कि होटल, गेस्ट हाउस में दोनों की मुलाकातें होने लगीं. पिछले कुछ दिनों से रानी किसी बात पर गंगाराम से खफा थी. उसने उसका फोन नंबर भी ब्लॉक किया हुआ था. मंगलवार को किसी तरह गंगाराम ने रानी से संपर्क कर मिलने की बात की. रानी इसके लिए तैयार हो गई. 

Advertisement

आरोप है कि दोपहर के समय गंगाराम रानी को लेकर न्यू अशोक नगर सी-ब्लॉक 1/46 स्थित लवली इन होटल पहुंचा. वहां दोनों ने एक कमरा किराए पर लिया. रात करीब 9 बजे गंगाराम और रानी के बीच नंबर ब्लॉक करने की बात पर विवाद हुआ.

गंगाराम ने लातों और घूंसों से उसे बुरी तरह पीट दिया और रानी की वहीं मौत हो गई. होटल प्रशासन को इसका पता चला तो उन्होंने रात 10 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने रानी का शव कब्जे में लिया. बाद में देर रात को गंगाराम को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस गंगाराम से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »