कोरोना से जंग में मदद के लिए आगे आए कई कारोबारी, अनिल अग्रवाल देंगे 100 करोड़

कोरोना से जंग में मदद के लिए आनंद महिंद्रा की घोषणा के बाद अब वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने भी मदद का ऐलान किया है. अनिल अग्रवाल ने कोरोना को रोकने के लिए 100 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया है.

Advertisement
वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल देंगे 100 करोड़ (फाइल फोटो) वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल देंगे 100 करोड़ (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 8:36 AM IST

  • कोरोना से निपटने में कारोबारी करेंगे मदद
  • आनंद महिंद्रा ने की इसकी अगुवाई
  • वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल देंगे 100 करोड़
  • पेटीएम के फाउंडर ने भी किया मदद का ऐलान

देश में कोराना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में जनता को उम्मीद थी कि कारोबार एवं उद्योग जगत इस बीमारी से निपटने में मदद के लिए आगे आएगा. इसकी शुरुआत भी हो गई है. आनंद महिंद्रा की घोषणा के बाद अब वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने भी मदद का ऐलान किया है.

Advertisement

अनिल अग्रवाल ने कोरोना को रोकने के लिए 100 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया है. इसी तरह पेटीएम के संस्थापक विजय शर्मा ने कोरोना वायरस की दवा बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये देने की बात कही है.

इसे भी पढ़ें:

आनंद महिंद्रा ने की शुरुआत

गौरतलब है कि कारोबार जगत से सबसे पहले महिंद्रा ऐंड महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मदद के लिए आगे आते हुए रविवार को ऐलान किया था कि वह अपनी पूरी सैलरी इसके लिए स्वेच्छा से दान करेंगे. उन्होंने अपने सहयोगियों से भी कोरोना से जुड़े फंड लिए दान करने को कहा. उन्होंने अगले महीनों में और योगदान करने की बात कही.

क्या कहा अनिल अग्रवाल ने

अनिल अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा, 'मैं इस महामारी से लड़ाई के लिए 100 करोड़ देने का वचन दे रहा हूं. हमें देश की जरूरत के लिए वचन के तहत यह कर रहे हैं. यह वह समय है जब देश को हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है. बहुत से लोग भविष्य को लेकर अनिश्चित हैं और मैं खासकर रोज कमाकर गुजारा करने वालों के लिए चिंतित हूं. हम अपनी तरफ से मदद की पूरी कोशिश करेंगे.'

Advertisement
इसके पहले आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'कई रिपोर्ट के आधार पर यह माना जा सकता है कि कोरोना महामारी के मामले में भारत स्टेज-3 में प्रवेश कर चुका है. आगे यह तेजी से बढ़ सकता है और लाखों लोग इसके शिकार हो सकते हैं और इससे हमारे मेडिकल ढांचे पर भारी दबाव पड़ेगा.'

इसे भी पढ़ें:

पेटीएम ने की ये घोषणा

पेटीएम ने कोरोना वायरस की दवा विकसित करने के लिए भारतीय रिसर्चर्स को पांच करोड़ रुपये देने की बात कही है. पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने रविवार को ट्वीट किया, 'हमें अधिक संख्या में भारतीय इनोवेटर्स, शोधकर्ताओं की जरूरत है जो वेंटिलेटर की कमी और कोविड के इलाज के लिए देसी समाधान खोज सकें. पेटीएम कोविड संबंधित चिकित्सा समाधानों पर काम करने वाले ऐसे दलों को पांच करोड़ रुपये देगा.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement