महाराष्ट्र में कोरोना का आतंक जारी, 24 घंटे में 27 मौतें, 678 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. यहां पिछले 24 घंटे में 678 नए मामले सामने आए. वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटे में 27 लोगों की मौत हो गई.

Advertisement
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर (फाइल फोटो- PTI) महाराष्ट्र में कोरोना का कहर (फाइल फोटो- PTI)

सौरभ वक्तानिया

  • मुंबई,
  • 03 मई 2020,
  • अपडेटेड 11:21 PM IST

  • महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 678 मामले, 27 लोगों की मौत
  • राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा हुआ 12,974, अब तक 548 की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना का आतंक लगातार जारी है. यहां अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा संख्या में कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. महाराष्ट्र में रविवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 678 नए मामले सामने आए. वहीं, इस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 27 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही महाराष्ट्र में जहां कुल कोरोना मरीजों की संख्या 12,974 हो गई है, तो वहीं मरने वालों की तादाद 548 है.

Advertisement

महाराष्ट्र में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. लॉकडाउन के नियमों के सख्ती से पालन होने के बावजूद रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है. वहीं, राज्य में मुंबई में कोरोना से सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हैं. अकेले मुंबई में कोरोना के आधे से ज्यादा मरीज हैं.

रविवार को महाराष्ट्र में कोरोना से 27 मौतें-

मुंबई- 21

पुणे- 4

भिवंडी- 1

नवी मुंबई- 1

महराष्ट्र में मुंबई सबसे ज्यादा कोरोना के कहर को झेल रहा है. मुंबई शहर में पछले 24 घंटे में कोरोना के 449 नए मामले सामने आए, तो वहीं 21 और लोगों की मौत हो गई. इस तरह मुंबई में कोरोना के 8800 केस सामने आ चुके हैं. मुंबई शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 343 लोगों की मौत हो चुकी है.

Advertisement

राज्य में अब तक कोरोना से 2115 लोग हुए ठीक

महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के लिए 1,70,139 सैंपल की जांच हो गई है. इसमें से 1,56,078 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 12,974 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए है. इस तरह मराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या 12,974 है. इसके अलावा इसमें 2115 ऐसे मरीज हैं जो इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. इसके अलावा फिलहाल महाराष्ट्र में 1,81,382 लोग होम क्वारनटीन और 13,158 इंस्टीट्यूशनल क्वारनटीन हैं.

वहीं, मुंबई का सबसे भीड़-भाड़ वाला एरिया धारावी बुरी तरह कोरोना की चपेट में है. यहां पर दो दिनों में कोरोना वायरस के 127 नए मामले सामने आए हैं. धारावी में अब तक कुल 496 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. वहीं यहां अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है.

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40 हजार पार

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 40 हजार के पार हो गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 40263 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. इनमें 10887 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं, 28070 एक्टिव केस हैं. इसके अलावा 1306 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement