दिल्ली में 42 हजार से ज्यादा एक्टिव कोरोना केस, सभी कंटेनमेंट जोन में होगा डोर-टू-डोर सर्वे

दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे के अंदर 6396 नए मामले सामने आए और 99 लोगों की मौत हो गई. बीते 24 घंटे में 49 हजार 31 टेस्ट किए गए और 4421 रिकवरी हो गई.

Advertisement
कोरोना टेस्ट (फाइल फोटो-PTI) कोरोना टेस्ट (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:32 AM IST
  • पिछले 24 घंटे में 99 लोगों की मौत
  • 24 घंटे के अंदर 6396 नए मामले

दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे के अंदर 6396 नए मामले सामने आए और 99 लोगों की मौत हो गई. बीते 24 घंटे में 49 हजार 31 टेस्ट किए गए और 4421 रिकवरी हो गई. देश की राजधानी दिल्ली में अभी कुल कोरोना केस की संख्या 4 लाख 95 हजार 598 है, जिसमें 42 हजार से अधिक एक्टिव केस है.

Advertisement

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि हर रोज एक लाख टेस्ट किया जाएगा. इस फैसले के बाद जिला प्रशासन ने हॉटस्पॉट इलाके में डोर-टू-डोर सर्वे करने का प्लान बनाया है. इसके साथ ही एसिम्पटोमैटिक मरीजों का हर पांच दिन में टेस्ट किया जाएगा.

दिल्ली सरकार की ओर से शुक्रवार से डोर-टू-डोर सर्वे शुरू किया जाएगा. अभी दिल्ली में 50 से 60 हजार टेस्ट रोजाना किया जा रहा है. आने वाले दिनों में 1 से 1.25 लाख टेस्ट किया जाएगा. कोरोना टेस्ट को बढ़ाने के लिए हर जिले में टीम की संख्या को बढ़ाया जाएगा. सर्वे रिपोर्ट को अपडेट करने के लिए हर जिले में सिस्टम बनाया जाएगा.

दिल्ली के मृत्यु दर के बारे में बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली का मृत्यु दर 1.58 फीसदी है, जो कि राष्ट्रीय औसत के करीब है. एक समय दिल्ली में मृत्यु दर 3-4 फीसदी है, जो कि राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक था. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »