चेन्नई: साउथ रेलवे डिविजन में अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, दफ्तर सील

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है. चेन्नई के रेलवे ऑफिस में एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, अब दफ्तर को सील कर दिया गया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (फोटो: PTI) सांकेतिक तस्वीर (फोटो: PTI)

शालिनी मारिया लोबो

  • चेन्नई,
  • 28 मई 2020,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST

  • देश में बढ़ रही है कोरोना संक्रमण की रफ्तार
  • चेन्नई में रेलवे के दफ्तर में अधिकारी को कोरोना
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इस वायरस की चपेट में सरकारी दफ्तर या कर्मचारी भी आ रहे हैं. तमिलनाडु के चेन्नई में साउथ रेलवे डिविजन के दफ्तर को बंद कर दिया गया है. यहां एक अधिकारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है.

गुरुवार को इस दफ्तर को सील किया गया और डिसइन्फेक्शन का काम शुरू किया गया. यहां मौजूद अन्य अधिकारियों को अब क्वारनटीन कर दिया गया है, साथ ही हर किसी की जांच की जा रही है. ताकि किसी अन्य को कोरोना का लक्षण ना हो.

Advertisement

आपको बता दें कि दो दिन पहले दिल्ली स्थित रेल भवन में भी कुछ अधिकारी कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद रेल भवन को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया था. रेल भवन में अबतक दो अधिकारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.

रेल भवन के अलावा कुछ अन्य सरकारी दफ्तरों, सुरक्षाबलों और पुलिस फोर्स में भी काफी लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जो कि चिंता का विषय हैं.

अगर तमिलनाडु की बात करें तो ये उन राज्यों में शामिल है, जहां कोरोना के मामले काफी अधिक हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार सुबह तक तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 18545 मामले सामने आ चुके हैं, अबतक यहां 133 लोगों की जान जा चुकी है.

वहीं अगर पूरे देश की बात करें तो अबतक कोरोना वायरस के कुल मामले 158333 पहुंच गए हैं, जबकि मौत का आंकड़ा 4531 तक पहुंच गया है. हालांकि, देश में कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है, अबतक करीब 67 हजार लोग कोरोना को मात दे चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement