कोरोना वायरस: पाकिस्तान की मदद में जुटा चीन, अब बनवा रहा अस्पताल

कोरोना वायरस से परेशान पाकिस्तान के लिए चीन बड़ा मददगार बनकर सामने आया है. चीन सरकार पाकिस्तान को टेस्टिंग किट्स, मास्क, प्रोटेक्टिव सूट और वेंटिलेटर जैसी जरूरी चीजें मुहैया करा चुका है. अब पाकिस्तान में अस्थायी तौर पर अस्पताल बनाने में भी मदद कर रहा है.

Advertisement
कोरोना से परेशान पाक के लिए चीन कर रहा मदद (फाइल फोटो-एपी) कोरोना से परेशान पाक के लिए चीन कर रहा मदद (फाइल फोटो-एपी)

aajtak.in

  • इस्लामाबाद,
  • 30 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

  • पाक में कोरोना वायरस के मामले 1700 के करीब
  • चीन ने अपनी मेडिकल टीम, जरुरी सामान भी भेजा
  • कोरोना स्थानीय स्तर पर भी फैल रहा- पाकिस्तान

पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा है और उसके लिए अपने मरीजों का इलाज करना भारी पड़ रहा है. ऐसे में चीन उसकी मदद के लिए एक बार फिर आगे आया है. चीन कोरोना वायरस के रोगियों के इलाज के लिए पाकिस्तान में अस्थायी अस्पताल का निर्माण कर रहा है. साथ ही मेडिकल टीम और भारी मात्रा में जरूरी मेडिकल सामान भी भेजा है.

Advertisement

चीन ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और वह उनके इलाज के लिए वहां पर अस्थायी रुप से अस्पताल बनवा रहा है, साथ ही कई मेडिकल टीम और सामान भी भेजे गए हैं.

पाक में अब तक 18 लोगों की मौत

पाकिस्तान में कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या 1,664 तक पहुंच गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 18 हो गई है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि देश में खतरनाक कोरोना वायरस (COVID-19) का स्थानीय स्तर पर प्रसार फैल रहा है.

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि हाल ही में पाकिस्तान में भी यह महामारी फैल रही है. हमें पता है कि वहां पर किस तरह का अनुभव हो रहा होगा.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि चीन सरकार ने पाकिस्तान को टेस्टिंग किट्स, मास्क, प्रोटेक्टिव सूट और वेंटिलेटर जैसे कई चीजें दान की है. और अब हम पाकिस्तान को एडहॉक अस्थायी तौर पर अस्पताल बनाने में भी मदद करेंगे. पिछले हफ्ते अस्पताल बनाने का काम शुरू किया जा चुका है.

चीन ने फरवरी की शुरुआत में वुहान में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने पर 2,300 बेड क्षमता वाले 2 अस्थायी अस्पताल का निर्माण किया था.

PoK में भी कर रहा मदद

प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि चीन ने पाकिस्तान को कोरोना वायरस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, और एक मेडिकल एक्सपर्ट टीम इस्लामाबाद में मौजूद है.

पिछले हफ्ते शनिवार को चीन से एक विशेष विमान के जरिए 8 मेडिकल एक्सपर्ट्स की एक टीम को पाकिस्तान पहुंचाया गया और राहत सहायता भी पहुंचाई गई.

एयरलिफ्टिंग आपूर्ति के अलावा, चीन ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में भी लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस मामले से लड़ने के लिए पाकिस्तान को चिकित्सा आपूर्ति भी भेजी है.

आधिकारिक मीडिया के अनुसार, पांच वेंटिलेटर, 2,000 सुरक्षा परिधान, 20,000 मेडिकल मास्क और 24,000 न्यूक्लिक एसिड परीक्षण किटों से भरा एक ट्रक गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में खुनजराब दर्रा के पास से भेजा गया था.

Advertisement

हम आगे भी मदद करेंगेः चीन

चीनी प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा चीन में कई शहरों और प्रांतों ने भी पाकिस्तान को महामारी से लड़ने के लिए अपनी मदद की है, वे रेड क्रॉस सोसाइटी से भी जुड़े हुए हैं और कई अन्य माध्यमों से मदद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि जरुरी हुआ तो हम पाकिस्तान को अपनी सर्वश्रेष्ठ सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे.

इसे भी पढ़ें---

उन्होंने आगे कहा कि चीन और पाकिस्तान हमेशा से रणनीतिक सहयोगी भागीदार और पक्के मित्र रहे हैं. हमारे पास एक-दूसरे के समर्थन और प्रतिकूल समय में पारस्परिक सहयोग करने की परंपरा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement