कोरोना संकट: ‘देसी वैरिएंट’ ने बढ़ाई एक्सपर्ट्स की चिंता, बंगाल में दिख रहा है सबसे ज्यादा असर

भारत में कोरोना का एक नया म्यूटेंट तैयार हो गया है, जो देसी ही है. ऐसे में देश में अचानक हुए कोरोना विस्फोट के पीछे यही एक बड़ी वजह हो सकती है. इसका सबसे बड़ा असर बंगाल में देखने को मिला है.

Advertisement
कोरोना संकट हुआ बेकाबू (फाइल फोटो: PTI) कोरोना संकट हुआ बेकाबू (फाइल फोटो: PTI)

मिलन शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 9:19 AM IST
  • देश में कोरोना संकट से हाल बेहाल
  • एक्सपर्ट्स को शक- बंगाल में मिला नया म्यूटेंट

कोरोना वायरस की ताजा लहर से जूझ रहे भारत के सामने एक और महाचुनौती आ गई है. एक्सपर्ट का मानना है कि भारत में कोरोना का एक नया म्यूटेंट तैयार हो गया है, जो देसी ही है. ऐसे में देश में अचानक हुए कोरोना विस्फोट के पीछे यही एक बड़ी वजह हो सकती है. ये म्यूटेंट B.1.618 है, महाराष्ट्र में हुई जीनोम स्किवेंसिंग में इसका पता चला है. 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, B.1.618 के सबसे अधिक मामले पिछले कुछ महीनों में पश्चिम बंगाल में सामने आए हैं. इसी तरह के म्यूटेंट के कुछ केस अमेरिका, स्विट्ज़रलैंड, सिंगापुर और फिनलैंड में भी देखे गए हैं. 

देश में इस म्यूटेंट के 130 केस मिले हैं, इनमें से 129 बंगाल से ही हैं. वहीं दुनिया में इस म्यूटेंट के जितने मामले आए हैं, उनमें से 62.5 फीसदी भारत से ही हैं. यही कारण है कि भारत में इस म्यूटेंट को लेकर एक्सपर्ट्स के मन में चिंता है. 

Advertisement

बंगाल में आए सबसे अधिक मामले
नई दिल्ली में CSIR-IGIB में रिसर्चर विनोद सकारिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी है कि E484K एक खतरनाक वैरिएंट है, जो कि किसी तरह की प्लाज्मा थैरिपी को भी चकमा दे सकता है. 

इस नए वैरिएंट के कारण अब बंगाल को लेकर चिंता बढ़ने लगी है क्योंकि इस जगह अभी चुनाव चल रहे हैं जिनके नतीजे 2 मई को आने हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि बंगाल में बढ़ते कोरोना के मामलों के पीछे इसी वैरिएंट का हाथ है. हालांकि, इस वैरिएंट से जुड़े जो नंबर सामने आए हैं वो बंगाल में ही सबसे अधिक हैं. 

भारत द्वारा जो डाटा साझा किया गया है उसके मुताबिक B.1.618 का असर इस वक्त 12 फीसदी तक है, जो पिछले 60 दिनों में फैला तीसरा सबसे बड़ा म्यूटेंट है. इसके अलावा B.1.617 28% तक फैला हुआ है, बता दें कि B.1.1.7 यूके वैरिएंट है. भारत में अभी तक यूके, अफ्रीका, ब्राजील वैरिएंट मिल चुके हैं. 

Advertisement

भारत में कोरोना का हाल:
•    24 घंटे में कुल केस: 2,94,115
•    24 घंटे में हुई मौतें: 2020
•    एक्टिव केस की संख्या: 21,50,119
•    कुल केस की संख्या: 1,56,09,004
•    अबतक हुई मौतें: 1,82,570

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »