दिल्ली में कोरोना से 3 की मौत, 24 घंटे में सामने आए 700 से ज्यादा पॉजिटिव केस

दिल्ली में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पैर पसारने लगा है. बीते 24 घंटे में कोविड से जहां 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 735 नए केस दर्ज किए गए हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

अमित भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2022,
  • अपडेटेड 7:55 PM IST
  • दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 4.35 फीसदी हुई
  • राजधानी दिल्ली में कोविड के 2442 एक्टिव केस

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोविड संक्रमण के 735 केस दर्ज किए गए हैं. जबकि कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई. राजधानी में अब पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से अधिक हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 537 लोगों ने कोरोना को मात दी. जबकि 3 लोग कोरोना से जंग हार गए. वहीं पिछले एक दिन में 16878 लोगों के कोविड के सैंपल लिए गए. अब दिल्ली में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 4.35 फीसदी हो गई है.

Advertisement

दिल्ली में अब कोविड के एक्टिव केस 2442 हो गए हैं, इसमें से 94 मरीज अस्पतालों में एडमिट हैं. जबकि शेष मरीज होम आइसोलेशन में हैं. इससे पहले 11 जून को कोविड के 795 मरीज मिले थे.

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्यों को सलाह दी गई है कि वो कोविड टेस्टिंग में RTPCR की हिस्सेदारी बढ़ाएं. इसके साथ ही विदेश से आने वाले यात्रियों और लोकल क्लस्टर के सैंपल भी जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएं, ताकि नए वैरिएंट का पता लगाया जा सके.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने हाल ही में कहा था कि चार महीनों से संक्रमण कम हो रहा था, लेकिन बीते करीब 20 दिन में नए मामले बढ़ रहे हैं. वीकली पॉजिटिविटी रेट 1% और डेली पॉजिटीविटी रेट 2% के पार चला गया है.  

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »