Child vaccination in Delhi: दिल्ली में कल से इन केंद्रों पर बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, देखें लिस्ट

देश में लगातार बढ़ते कोरोना (Corona) मामलों के बीच दिल्ली में 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन (Vaccine) लगाए जाने की तैयारियां हो चुकी हैं. दिल्ली में वैक्सीनेशन तीन जनवरी से शुरू होगा. 15 से 18 साल तक के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए 159 सेंटर चिह्नित किए गए हैं. इसको लेकर दिल्ली सरकार के दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन ने एक सूची जारी की है.

Advertisement
Vaccine. Vaccine.

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 02 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST
  • दिल्ली सरकार के दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन ने जारी की सूची
  • सबसे ज्यादा 21 वैक्सीनेशन सेंटर्स साउथ वेस्ट जिले में बनाए गए

देश में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों (Corona cases) के बीच दिल्ली कल यानी सोमवार से 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन (Child Vaccination) लगाए जाने की तैयारियां हो चुकी हैं. दिल्ली में 15 से 18 साल तक के बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए 159 सेंटर चिह्नित किए गए हैं. इसको लेकर दिल्ली सरकार के दिल्ली स्टेट हेल्थ मिशन ने एक सूची जारी की है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, ज्यादातर वैक्सीनेशन सेंटर पहले वाले ही हैं, जहां पहले से ही को-वैक्सीन के डोज लगाए जा रहे थे. दिल्ली के सभी 11 जिलों में 15 से 18 साल तक के बच्चों के ये वैक्सीनेशन के लिए ये सेंटर तय किए गए हैं.

कहां बनाए गए कितने वैक्सीनेशन सेंटर

सरकारी अस्पतालों, डिस्पेंसरी, पॉली क्लिनिक और दिल्ली सरकार व नगर निगम के स्कूलों में बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाएगा. सबसे ज्यादा 21 वैक्सीनेशन सेंटर्स साउथ वेस्ट जिले में हैं. इसके अलावा सेंट्रल दिल्ली में 17, ईस्ट दिल्ली में 15, नई दिल्ली में 18, नॉर्थ दिल्ली में 11, नॉर्थ ईस्ट में 16, नॉर्थ वेस्ट में 12, शाहदरा में 10, साउथ दिल्ली में 11, साउथ ईस्ट दिल्ली में 13 और वेस्ट दिल्ली में 15 वैक्सीनेशन सेंटर्स बच्चों के लिए चिह्नित किए गए हैं. 

Advertisement

स्कूलों में बने वैक्सीनेशन सेंटर के लिए ये रहेगा प्रोटोकॉल

स्कूलों में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर के लिए खास प्रोटोकॉल बनाए गए हैं. हर स्कूल का एक नोडल इंचार्ज नियुक्त करना होगा. वैक्सीनेशन आइडी प्रूफ के लिए स्कूल आइडी कार्ड भी मान्य होंगे. वैक्सीनेशन सेंटर पर वाक-इन रजिस्ट्रेशन सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी. क्लास टीचर की जिम्मेदारी होगी कि वे पेरेंट्स को नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर की जानकारी दें. बच्चों के साथ आने वाले पेरेंट्स के लिए एक अलग रूम चिह्नित किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »