'अब मास्क की जरूरत नहीं', पूरी तरह टीकाकरण करवा चुके अमेरिकियों से बोले बाइडन

कोरोना माहामारी के संकट से बुरी तरह जूझे अमेरिका में अब हालात सामान्य की ओर है. यहां के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह टीकाकरण करवा चुके अमेरिकियों को बड़ी भीड़ छोड़कर अन्य जगह मास्क लगाने की जरूरत नहीं है. 

Advertisement
राष्ट्रपति जो बाइडेन (फाइल फोटो: Reuters) राष्ट्रपति जो बाइडेन (फाइल फोटो: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 28 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 7:29 AM IST
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने किया ट्वीट
  • अब जा सकते हैं बिना मास्क के बाहर
  • भीड़ भाड़ वाले स्थान से बचने की दी सलाह 

कोरोना माहामारी के संकट से बुरी तरह जूझे अमेरिका में अब हालात सामान्य की ओर हैं. यहां के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह टीकाकरण करवा चुके अमेरिकियों को बड़ी भीड़ छोड़कर अन्य जगह मास्क लगाने की जरूरत नहीं है. कोरोना संक्रमण में अमेरिका ने भी न जाने कितने अपनों को खोया है, लेकिन अब यहां हालात सुधरते जा रहे हैं. वैक्सीनेशन के बाद अमेरिका में सबकुछ पहले की तरह होने की दिशा में है.

Advertisement

अमेरिका की प्रमुख स्वास्थ्य संस्था सीडीसी ने साफ कहा है कि पूरी तरह टीकाकरण करवा चुके अमेरिकियों को अजनबियों की बड़ी भीड़ छोड़कर अन्यत्र मास्क लगाने की जरूरत नहीं है, तो वहीं इस मामले में राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट करते ​हुआ लिखा है कि COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में हमने जो असाधारण प्रगति की है, उसके कारण CDC ने आज बड़ी घोषणा की है. 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'यदि आप पूरी तरह से टीकाकरण करवा चुके हैं, तो आपको भीड़ भाड़ वाले स्थानों को छोड़कर अन्य स्थान पर मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं है.' राष्ट्रपति ने कहा कि टीकाकरण आपके और आपके आसपास के लोगों के जीवन को बचाने के लिए जरूरी है.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि ये सामान्य जीवन जीने में आपकी मदद करने के लिए है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि जाओ गोली मार दो, यह आसान नहीं है. बता दें कि सीडीसी ने पहले भी कहा था कि कोरोना टीका लगवा चुके लोग उन लोगों से बिना मास्क के मिल सकते हैं, जिन्हें कोरोना टीका नहीं लगाया गया है, अगर वे लोग 'लो रिस्क ग्रुप' से आते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »