मुंबई की धारावी में 1 अप्रैल के बाद पहली बार कोई कोरोना केस नहीं, सिर्फ 12 एक्टिव मामले

एक समय दुनिया के बेहद जोखिम वाले कोविड-19 हॉटस्पॉट में से एक से धारावी में आज शुक्रवार को महामारी को लेकर एक भी नया केस दर्ज नहीं किया गया. 1 अप्रैल के बाद ऐसा पहली बार है जब इस स्लम एरिया में कोई नया केस सामने नहीं आया.

Advertisement
धारावी में एक महिला का स्कैनिंग करता स्वास्थ्यकर्मी (पीटीआई) धारावी में एक महिला का स्कैनिंग करता स्वास्थ्यकर्मी (पीटीआई)

मुस्तफा शेख

  • मुंबई,
  • 25 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:59 PM IST
  • धारावी में पहला केस 1 अप्रैल को दर्ज किया गया था
  • एशिया के सबसे बड़े स्लम एरिया में 12 एक्टिव केस
  • देशभर में एक्टिव केस घटकर 2.81 लाख तक पहुंचा

देश के कई हिस्सों की तरह मुंबई का धारावी भी कोरोना के खिलाफ जंग में जीत की ओर बढ़ रहा है. एक समय दुनिया के बेहद जोखिम वाले कोविड-19 हॉटस्पॉट में से एक धारावी में आज शुक्रवार को महामारी को लेकर एक भी नया केस दर्ज नहीं किया गया. 1 अप्रैल के बाद ऐसा पहली बार है जब इस स्लम एरिया में कोई नया केस सामने नहीं आया.

Advertisement

बेहद घनी आबादी वाले इस स्लम एरिया में शुक्रवार को कोरोना का एक भी नया केस सामने नहीं आया. इस तरह से यहां पर महज 12 एक्टिव केस ही हैं. 

करीब 2.5 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले धारावी में 6.5 लाख से अधिक आबादी रहती है और इसे एशिया में सबसे बड़ा स्लम एरिया (झुग्गी बस्ती) कहा जाता है. घनी आबादी वाले धारावी में 1 अप्रैल को कोरोना का पहला केस दर्ज किया गया था और इसके बाद क्षेत्र में लगातार केस दर्ज किए जाते रहे. 

हालांकि, कई रिपोर्टों में यह बात सामने आई कि धारावी के निवासियों ने कोरोना प्रतिबंधों-गाइडलाइंस, आइसोलेशन और देखभाल के व्यवस्थित कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों का खासा सहयोग किया. 

दूसरी ओर, देश में इस समय एक्टिव केस घटकर 2.81 लाख तक पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में रोजाना दर्ज केस की संख्या में गिरावट आ रही है जिससे एक्टिव केस की संख्या में भी कमी देखी जा रही है. देश में इस समय एक्टिव केस की संख्या 2,81,919 हो गई है और यह कुल संक्रमित केस का महज 2.78 प्रतिशत ही है.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

जबकि पिछले 24 घंटे में देश में 23,067 लोग कोरोना से संक्रमित हुए. जबकि इसी दौरान 24,661 मरीज ठीक हुए. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इससे एक दिन में एक्टिव केस की संख्या में 1,930 की कमी आई. कोरोना से 336 लोगों की मौत हो गई, जिससे महामारी से मरने वालों की संख्या 1,47,092 तक पहुंच गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »