दिवाली से पहले योगी सरकार का बड़ा ऐलान... कर्मचारियों को 46% DA के साथ बोनस का तोहफा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक ट्विटर (अब X) हैंडल से DA Hike की जानकारी शेयर की गई है. इसमें बताया गया है किस सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 7,000 रुपये तक बोनस भी दिया जाएगा.

Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया दिवाली गिफ्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया दिवाली गिफ्ट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath) ने अपने राज्य कर्मचारियों को दिवाली से ऐन पहले एक बड़ा तोहफा दिया है. सरकार की ओर से सभी राज्य कर्मचारियों (UP Govt Employees), सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, UGC कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और पेंशनरों को मूल वेतन के 46% की दर से महंगाई भत्ता (DA) दिया जाएगा.

Advertisement

इतने बोनस का भी किया ऐलान

इसके साथ ही सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (7,000 रुपये तक) बोनस दिए जाने को भी मंजूरी दी गई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक ट्विटर (अब X) हैंडल से ये जानकारी शेयर की गई है.

DA Hike के साथ दिवाली की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए हाइक (DA Hike) का तोहफा देने के साथ ही सभी को दिवाली (Diwali 2023) की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं. कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा करते हुए इसे 42 से बढ़ाकर 46 फीसदी किया गया है. योगी सरकार का ये ऐलान दिवाली से पहले राज्य सरकार के करीब 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक बड़ा तोहफा है और उनके हाथ में ज्यादा सैलरी और पेंशन आएगी. 

Advertisement

केंद्र सरकार ने भी दिया था तोहफा 
इससे पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट देते हुए उन्हें मिलने वाले महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा किया था. बीते 18 अक्टूबर 2023 को PM Modi की केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों का DA 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी करने का ऐलान किया था. केंद्र के इस फैसले का फायदा देश के करीब 1 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा और इसका लाभ 1 जुलाई 2023 से मिलेगा.  और उनकी सैलरी-पेंशन में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 

सैलरी में इतना होगा इजाफा 
DA Hike के बाद कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में इजाफे की बात करें तो, अगर किसी कर्मचारी को 18,000 रुपये बेसिक-पे मिलता है, तो कर्मचारी का महंगाई भत्ता फिलहाल 42 फीसदी के हिसाब से 7,560 रुपये होता है, वहीं इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद अगर 46 फीसदी के हिसाब से गणना करें तो ये बढ़कर 8,280 रुपये हो जाएगा. यानी उसके हाथ में आने वाले वेतन में सीधे तौर पर हर महीने 720 रुपये ज्यादा आएंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »