40 दिन में ही इस देश का हो गया खेल, रोज अरबों डूबने से निवेशकों में कोहराम... भारत पर भी असर!

South Korea Stock Market Crash: सेमीकंडक्टर और चिप स्टॉक्स में भारी बिकवाली से दक्षिण कोरिया के बाजार का बुरा हाल है, महज एक महीने में 35 फीसदी कोस्पी गिर चुका है. अब जब इंडेक्स 35 फीसदी टूट चुका है, तो स्टॉक में कोहराम मचना लाजिमी है.

Advertisement
साउथ कोरिया के शेयर बाजार में भूचाल. (Photo: Reuters) साउथ कोरिया के शेयर बाजार में भूचाल. (Photo: Reuters)

अमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST

अप्रैल 2025 से रैली शुरू हुई थी. उसके बाद दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार ने करीब 14 महीने तक पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा. इस रैली में सबसे बड़ी भूमिका सेमीकंडक्टर और चिप स्टॉक्स की थी. शुरुआती दौर में इन स्टॉक्स में निवेश करने वाले मालामाल हो गए.

दक्षिण कोरिया के शेयर मार्केट (Share Market) में तेजी के पीछे SK hynix और Samsung का अहम रोल रहा है. दक्षिण कोरिया के मुख्य इंडेक्स Kospi में इन दोनों कंपनियों की हिस्सेदारी करीब 50 फीसदी तक है. पिछले एक साल में इन दोनों कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों छप्पर फाड़कर रिटर्न दिया है. लेकिन अब करीब एक महीने से खेल पलट गया है. 40 दिन से दक्षिण कोरिया के बाजार में गिरावट का दौर चल रहा है. 

Advertisement

सेमीकंडक्टर और चिप स्टॉक्स में भारी बिकवाली से दक्षिण कोरिया के बाजार का बुरा हाल है, महज एक महीने में 35 फीसदी कोस्पी गिर चुका है. अब जब इंडेक्स 35 फीसदी टूट चुका है, तो स्टॉक में कोहराम मचना लाजिमी है. इसका असर भारतीय निवेशकों पर भी पड़ेगा, क्योंकि भारतीय निवेशक म्यूचुअल फंड और ETF के माध्यम से दक्षिण कोरिया के बाजार में निवेश करते हैं. 

साउथ कोरिया के मार्केट में कोहराम

दक्षिण कोरिया का प्रमुख इंडेक्स Kospi इंडेक्स लगातार गिरावट की वजह फिसलकर 6000 अंक नीचे से नीचे पहुंच गया है. जबकि पिछले महीने ही इंडेक्स 9,385.59 अंक का हाई लगाया था. यानी एक तिहाई मार्केट में गिरावट आ चुकी है. 

महज पिछले 5 दिन में ही दक्षिण कोरिया का बाजार 20 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है. अगर स्टॉक्स की बात करें एक महीने Samsung का शेयर 40 फीसदी गिरा है, जबकि SK hynix में इससे भी ज्यादा की गिरावट आई है. 

Advertisement

दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में लगातार गिरावट से निवेशकों में कोहराम मच गया है. वैसे निवेशक फंस गए हैं, जिन्होंने सेमीकंडक्टर और चिप स्टॉक्स में पिछले दो महीने के अंदर निवेश किया है. दक्षिण कोरिया ही नहीं, वैश्विक बाजारों में इसका असर देखने को मिल रहा है. 

चिप शेयरों में भारी बिकवाली 

अमेरिका और ताइवान के स्टॉक मार्केट को भी अब सेमीकंडक्टर और चिप स्टॉक्स ने हिलाकर रख दिया है. नैस्डैक में लगातार गिरावट देखी जा रही है, अमेरिकी सेमीकंडक्टर और चिप स्टॉक्स का भी बुरा हाल है, जिससे नैस्डैक इंडेक्स पिछले एक महीने में करीब 11 फीसदी फिसल चुका है. 

बता दें, साउथ कोरिया की प्रमुख सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी SK hynix Inc. के शेयर ने पिछले एक साल में लगभग 450% से ज्यादा का शानदार रिटर्न दिया है. वहीं Samsung के स्टॉक्स में एक साल में करीब 285 फीसदी का रिटर्न दिया है. 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर में आई भारी मांग के कारण High Bandwidth Memory (HBM) चिप्स की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. Nvidia जैसी दिग्गज कंपनियों को HBM3/HBM3E चिप्स की सप्लाई करने की वजह से SK hynix के राजस्व और मुनाफे में रिकॉर्ड उछाल आया है. लेकिन अब तेज गिरावट ने निवेशकों को हिलाकर रख दिया था. 

Advertisement

मालूम हो कि साउथ कोरिया के बाजार में अचानक निवेशक करने वालों की बाढ़ आ गई थी, लोग सारा बचत बाजार में झोंक दे रहे थे, अब गिरावट में ऐसे लोग ही सबसे ज्यादा पछता रहे होंगे, वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये गिरावट कहां जाकर थमेगी, इसका अभी अनुमान नहीं लगाया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »