Post Office की धाकड़ स्कीम.... इतने निवेश पर 8 लाख मिलेंगे, सिर्फ ब्याज से ₹2.54 लाख की कमाई

Post Office Best Scheme: पोस्ट ऑफिस हर उम्र और हर वर्ग के लिए सरकार द्वारा संचालित स्मॉल सेविंग स्कीम्स ऑफर करता है. इनमें निवेश पर सुरक्षा की गारंटी के साथ ही रिटर्न भी जोरदार मिलता है.

Advertisement
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सिर्फ ब्याज से ही मोटी कमाई. (Photo: GettyImage) पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सिर्फ ब्याज से ही मोटी कमाई. (Photo: GettyImage)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:05 PM IST

पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित सरकार स्कीम्स खासी पॉपुलर हैं. इनके जरिए छोटी-छोटी बचत करते हुए मोटा फंड जुटाया जा सकता है. इसके साथ ही कई अन्य बेनेफिट्स भी मिल जाते हैं. अगर आप अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचाकर (Saving) उसे ऐसी जगह इन्वेस्ट (Investment) करना चाहते है, जहां आपका पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही रिटर्न भी जोरदार मिले, तो फिर इस लिहाज से ये Post Office Small Saving Schemes आपके काम आ सकती हैं. 

Advertisement

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट यानी Post Office RD Scheme भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसमें हर महीने महज 5000 रुपये का इन्वेस्टमेंट करके आप 8 लाख रुपये की मोटी रकम मैच्योरिटी तक जुटा सकते हैं. इस सरकारी स्कीम में निवेश पर लोन की सुविधा भी ऑफर की जाती है. 

स्कीम पर मिलता है इतना ब्याज
Post Office Recurring Deposit Scheme पर ब्याज दरों की बात करें, तो सरकार की ओर से इस स्कीम में निवेश पर 6.7 फीसदी का इन्टरेस्ट रेट दिया जा रहा है. यहां बता दें कि पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में सरकार द्वारा हर तीन महीने में संशोधन किया जाता है, इस स्कीम में आखिरी संशोधन 29 सितंबर 2023 को हुआ था.

पैसा डूबने का कोई चांस नहीं
पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं को खासा पॉपुलर बनाने में जिस चीज का सबसे बड़ा रोल है, वो है सुरक्षित निवेश. जी हां, ये सरकारी योजनाएं पूरी तरह रिस्क फ्री सेविंग स्कीम्स (Risk Free Saving Schemes) होती हैं, क्योंकि निवेश छोटा हो या फिर बड़ा, सभी की सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार लेती है. यानी निवेश किया गया पैसा डूबने का कोई चांस ही नहीं है. 

Advertisement

8 लाख रुपये जुटाने का ये फॉर्मूला
Post Office RD में निवेश और फायदे का कैलकुलेशन बेहद आसान है. इसके जरिए 8 लाख रुपये का फंड जुटाने का गणित समझें, तो आप पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में हर महीने अगर 5,000 रुपये का निवेश करते हैं, फिर 5 साल के मैच्योरिटी पीरियड तक आप 3 लाख रुपये जमा करेंगे और इस पर 6.7 फीसदी की दर से ब्याज के रुपये में 56,830 रुपये जुड़ेंगे. यानी कुल मिलाकर पांच साल में आपका फंड 3,56,830 रुपये होगा.

इस स्कीम में आप निवेशकों को एक्सटेंड भी कर सकते हैं और आपको यही करना है. अपने निवेश कों अगले पांच साल के लिए कंटीन्यू रखना है. ऐसा करने पर आरडी अकाउंट में 10 साल में आपके द्वारा जमा की गई रकम 6,00,000 रुपये होगी. इसके साथ ही 6.7 फीसदी की दर से इस जमा पर ब्याज की रकम 2,54,272 रुपये बनेगी. इस हिसाब से देखा जाए तो फिर 10 साल की अवधि में आपका जमा कुल फंड 8,54,272 रुपये होगा.

Loan की सुविधा भी इस स्कीम में
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में अकाउंट आप किसी भी नजदीकी Post Office में जाकर खुलवा सकते हैं. इसमें 100 रुपये से निवेश स्टार्ट किया जा सकता है. पोस्ट ऑफिस आरडी का मैच्योरिटी पीरियड पांच साल का है, लेकिन अगर आप इस अवधि के पूरा होने से पहले अकाउंट क्लोज कराना चाहते हैं, तो इस सेविंग स्कीम में ये सुविधा भी मिलती है. इन्वेस्टर 3 साल बाद प्री-मैच्योर क्लोजर करा सकता है. इसमें लोन सुविधा भी दी जाती है. एक साल तक अकाउंट चालू रहने के बाद जमा राशि का 50 फीसदी तक लोन लिया जा सकता है. हालांकि, लोन पर इंटरेस्ट रेट ब्याज दर से 2 फीसदी ज्यादा होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »