RIL Q2 Result: आ गया देश की सबसे बड़ी कंपनी का रिजल्ट, मुकेश अंबानी बोले- हर बिजनेस में मुनाफा

कंपनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय निवेशकों ने रिलायंस रिटेल में अपना विश्वास बनाए रखा और कंपनी में इस तिमाही में 15,314 करोड़ रुपये का निवेश आया. रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजों के बाद कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी के हर कारोबार ने अच्छा प्रदर्शन किया है.

Advertisement
रिलायंस के दमदार नतीजे रिलायंस के दमदार नतीजे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने शुक्रवार की शाम को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए. दूसरी तिमाही में कंपनी को सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट चालू 27 फीसदी उछलकर 17,394 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल समान तिमाही में नेट प्रॉफिट 13,656 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी ने बताया कि तेल और गैस कारोबार से आय में उछाल आया है. साथ ही फैशन-लाइफस्टाइल रिटेल और ई-कॉमर्स में कारोबार बढ़ने से राजस्व बढ़ा है.

Advertisement

रिलायंस तेल एंव गैस कारोबार
वहीं रिलायंस ग्रुप का रेवेन्यू सितंबर तिमाही 2.34 लाख करोड़ रुपये रही, जिसमें सालाना आधार पर केवल 1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. पिछले साल समान अवधि में कंपनी की आय 2.32 रुपये रही थी. तेल-से-रसायन व्यवसाय में मजबूत ईंधन और पेट्रोकेमिकल मांग और निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर घटने से राजस्व में उछाल आया.

दूसरी तिमाही में रिलायंस के तेल एवं गैस सेक्शन से आय 71.8 फीसदी बढ़कर 6,620 करोड़ रुपये रही. तेल एवं गैस खंड का एबिटडा सालाना आधार पर 50.3 प्रतिशत बढ़कर 4,766 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. 

जियो के कारोबार में भी इजाफा 
दूसरी तिमाही में डिजिटल सेवा प्रदाता कंपनी जियो का शुद्ध लाभ 12 फीसदी बढ़कर के साथ 5,297 करोड़ रुपये रहा. कंपनी को पिछले साल समान तिमाही में 4,729 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था. कंपनी ने बताया कि उसकी परिचालन आय सितंबर तिमाही में 10.7 प्रतिशत बढ़कर 26,875 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 24,275 करोड़ रुपये थी.

Advertisement

रिलायंस जियो की मूल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स ने सितंबर, 2023 तिमाही के दौरान प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यह 181.7 रुपये प्रति माह रही. कंपनी के ग्राहकों की संख्या जुलाई-सितंबर, 2023 तिमाही में 7.5 फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ 45.97 करोड़ हो गई. इस दौरान 1.11 करोड़ नए ग्राहक जोड़े. 

रिलायंस रिटेल का कारोबार
रिलायंस रिटेल (RELIANCE RETAIL) का सितंबर में समाप्त तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़ा. कंपनी को दूसरी तिमाही 2,790 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ. सालाना आधार पर रिलायंस रिटेल की आय बढ़कर 77,163 करोड़ रुपये हो गई. जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 64,936 करोड़ रुपये रही थी. 

वित्त वर्ष 23-24 की दूसरी तिमाही में रिलायंस रिटेल का EBITDA सालाना आधार पर बढ़कर 5,831 करोड़ रुपये हो गया. जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 4,414 करोड़ रुपये रहा था. तिमाही आधार पर कंपनी के EBITDA में उछाल देखने को मिला. पिछली तिमाही में कंपनी का EBITDA 5,151 करोड़ रुपये रहा था. दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी ने 471 नये स्टोर्स खोले. 

कंपनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय निवेशकों ने रिलायंस रिटेल में अपना विश्वास बनाए रखा और कंपनी में इस तिमाही में 15,314 करोड़ रुपये का निवेश आया. रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजों के बाद कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी के हर कारोबार के अच्छे प्रदर्शन के चलते रिलायंस ने एक बार फिर शानदार वृद्धि हासिल की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »