घरेलू एलपीजी यूजर्स के लिए महीने का आखिरी दिन एलपीजी से जुड़ा एक जरूरी काम करने की डेडलाइन है. अगर ये लास्ट डेट चूक जाती है, तो फिर LPG Cylinder पाने में मुश्किल पेश आ सकती है या फिर महंगे दाम पर इसे खरीदना पड़ सकता है. दरअसल, ऑयल-गैस कंपनियों ने ग्राहकों के लिए एलपीजी ई-केवाईसी (LPG e-KYC) पूरी करने के लिए डेडलाइन को बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया था, जो खत्म हो रही है. इस काम को आसानी से घर बैठे ही पूरा किया जा सकता है. ऐसे में
घरेलू रेट पर नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर
LPG e-KYC का रूल इंडेन गैस (Indane Gas), भारत गैस (Bharat Gas) और एचपी गैस (HP Gas) का उपयोग करने वाले घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं पर लागू होता है. कंपनियां इस काम को करने के लिए डेडलाइन को दो बार बढ़ा चुकी हैं, पहले इसे 16 अगस्त से 23 अगस्त किया गया था और फिर एक और एक्सटेंशन देकर 31 अगस्त तक इस काम को करने की अपील की गई थी. इसके साथ ही कंपनियों ने साफ चेतावनी भी दी थी कि जो लोग ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने में विफल रहते हैं, वे सत्यापन पूरा होने तक घरेलू दरों पर एलपीजी सिलेंडर प्राप्त करने के लिए अपात्र हो सकते हैं.
यहां साफ कर दें कि LPG e-KYC न होने से तात्कालिक ग्राहक का एलपीजी कनेक्शन रद्द नहीं होगा, बल्कि इसके पूरी होने तक घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में दिक्कत आएगी. उन्हें संभावित रूप से लागू कमर्शियल रेट का भुगतान करना पड़ सकता है. यानी जरा सी लापरवाही आपकी रसोई का बजट बढ़ाने वाली साबित हो सकती है. हालांकि, इस बीच बता दें कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही अपना इसे पूरा कर लिया है, उन्हें यह प्रक्रिया दोहराने की जरूरत नहीं है.
घरेलू रेट नहीं, तो कितने का मिलेगा सिलेंडर
साफ शब्दों में कहें, तो एलपीजी ई-केवाईसी पूरी न होने से ग्राहकों पर एक तरह से वित्तीय प्रभाव पड़ेगा. फिलहाल 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये है.
जबकि दूसरी ओर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का प्राइस देखें, तो 19 किलो वाले इस सिलेंडर की कीमत फिलहाल दिल्ली में 2,738 रुपये, मुंबई में 2,691.50 रुपये, कोलकाता में 2,872.50 रुपये और चेन्नई में 2,906 रुपये है. यही नहीं कुछ शहरों में 19Kg LPG Cylinder Price 3,000 रुपये से भी ज्यादा है. यही सबसे बड़ी बात है कि घरेलू रेट पर सिलेंडर पाने की पात्रता खोने से एलपीजी की लागत में काफी वृद्धि हो सकती है.
गैस कंपनियों से लेकर तेल मंत्रालय तक LPG e-KYC को लेकर अलर्ट जारी कर चुके हैं, इंडेन गैस (Indane Gas), भारत गैस (Bharat Gas) और एचपी गैस (HP Gas) का उपयोग करने वाले घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं पर ये रूल लागू होता है. तेल कंपनियों द्वारा ग्राहकों को भेजे गए मैसेज को देखें, तो साफ कहा गया है कि जो एलपीजी यूजर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने में विफल रहते हैं, वे सत्यापन पूरा होने तक घरेलू दरों पर एलपीजी सिलेंडर प्राप्त करने के लिए अपात्र हो सकते हैं.
हालांकि, जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही अपना इसे पूरा कर लिया है, उन्हें यह प्रक्रिया दोहराने की जरूरत नहीं है. तेल मंत्रालय ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जिन ग्राहकों ने अभी तक सत्यापन पूरा नहीं किया है, उनके लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है.
एलपीजी ई-केवाईसी कैसे पूरा करें?
इंडियन ऑयल के ग्राहकों के लिए घर बैठे इंडियनऑयल वन ऐप के माध्यम से या एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर, एलपीजी डिलीवरी कर्मियों के माध्यम से इसे पूरा करने की सुविधा दी है. इस प्रक्रिया में उपभोक्ता के वेरिफिकेशन के लिए आधार-ऑथेंटिकेशन का उपयोग किया जाता है. इसे पूरा करने के लिए जिन डॉक्युमेंट की जरूरत होती है, उनमें आधार कार्ड या आधार नंबर, एलपीजी कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर, एलपीजी कंज्यूमर नंबर या एलपीजी आईडी शामिल हैं.
Indane User: इंडेन गैस यूजर्स को इंडियन ऑयल वन ऐप (IndianOil ONE App) पर जाना होगा और LPG से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा. इसके बाद ई-केवाईसी या आधार ऑथेंटिकेशन का विकल्प चुनकर, अपना एलपीजी आईडी लिंक करें. आधार ऑथेंटिकेशन के लिए सहमति देने के बाद FaceRD ऐप के जरिए फेस स्कैन पूरा करना होगा. इसके बाद वेरिफिकेशन सबमिट कर दें और अपना ई-केवाईसी स्टेटस चेक करें.
इसी तरह Bharat Gas यूजर कंपनी द्वारा मुहैया कराए गए Hello BPCL ऐप के जरिए ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. तो वहीं HP Gas के ग्राहक कंपनी के ऐप HP Pay खोलकर इसे फटाफट पूरा कर सकते हैं.
आजतक बिजनेस डेस्क