LIC Monthly Income Scheme: 10वीं पास को भी मौका, हर महीने ₹7000 की कमाई, LIC की धांसू स्कीम

LIC Monthly Income Scheme: एलआईसी कई तरह के बीमा प्लान चला रही है, जिसमें लाइफ टाइम पेंशन तक की गारंटी मिलती है. इनके बीच महिलाओं को हर महीने नियमित कमाई कराने वाली योजना भी शामिल है, जो लगातार पॉपुलर हो रही है.

Advertisement
महिलाओं के लिए खास है ये एलआईसी की योजना. (Photo: ITG) महिलाओं के लिए खास है ये एलआईसी की योजना. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:56 PM IST

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) बच्चे, बुजुर्ग से लेकर महिलाओं तक हर वर्ग के लिए इंश्योरेंस प्लान ऑफर करती है. इस बीच एलआईसी की एक खास योजना है, जो खासतौर पर महिलाओं के लिए है और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है. इस एलआईसी स्कीम में महिलाएं कम से कम 7000 रुपये महीना कमा सकती हैं. सरकारी योजना का नाम एलआईसी बीमा सखी (LIC Bima Sakhi) है. आइए समझते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं? 

Advertisement

LIC स्कीम से महिलाएं बन रहीं सशक्त
LIC Bima Sakhi Yojna महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम कर रही है और ये अपनी शुरुआत के बाद से लगातार पॉपुलर हो रही है. इससे जुड़ने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है. बीमा सखी योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को बीमा एजेंट बनने, आजीविका कमाने का मौका मिल रहा है, तो वहीं इससे गांवों में बीमा के बारे में जागरूकता बढ़ाने में भी मदद मिल रही है. 

10वीं पास ले सकते हैं फायदा 
एलआईसी की बीमा सखी स्कीम के लिए आयु सीमा 18 से 70 साल तय की गई है. इसके अलावा सिर्फ 10वीं क्‍लास तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद इसका फायदा लिया जा सकता है. दूसरे शब्दों में कहें, तो 10वीं पास के लिए कमाई का बेहतरीन मौका दे रही है ये LIC Scheme. इस योजना की Sk खासियत ये भी है कि इससे जुड़ने वाली महिलाओं को बीमा पॉलिसी सेल से कमीशन के अलावा शुरुआती 3 सालों के लिए तय स्टाइपेंड भी दिया जाता है.

Advertisement

7000 रुपये मंथली कैसे मिलेंगे? 
एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत महिलाओं को लगातार तीन साल निर्धारित स्टाइपेंड दे रही है. LIC Bima Sakhi के नियमों पर गौर करें, तो इससे जुड़ने पर पहले साल महिलाओं को हर महीने 7,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाता है. इसके बाद दूसरे साल मंथली 6,000 रुपये मिलते हैं, जबकि तीसरे साल तक 5,000 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं. 

LIC की ओर से महिला बीमा एजेंटों को ट्रेनिंग भी दी जाती है. इसमें जुड़ने वालीं महिलाओं को पहले तीन सालों के लिए स्टाइपेंड के साथ ही खास ट्रेनिंग मिलती है. बीमा सखी के तहत इंश्योरेंस बिक्री का टारगेट हासिल करने या उससे आगे निकलने वाली महिलाओं को अतिरिक्त कमीशन भी दिया जाता है. 3 साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, वे एक एलआईसी एजेंट के रूप में काम कर सकती हैं. 

ये शर्तें भी इसमें शामिल
इस सरकारी योजना के तहत काम करने की पूरी स्‍वतंत्रता दी गई है. ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को इसमें प्राथमिकता दी जाती है. इस योजना में मौजूदा एलआईसी एजेंट और कर्मचारियों के रिश्‍तेदारों को अयोग्‍य माना जाएगा. इसमें एक शर्त ये भी है कि एजेंट के रूप में काम करने के दौरान पहले साल में खोली गईं कम से कम 65 प्रतिशत पॉलिसियां चालू रहनी चाहिए.

Advertisement

ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन?
LIC Bima Sakhi योजना से जुड़ने के लिए महिला उम्मीदवार अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकती हैं. इससे जुड़ी रजिस्‍ट्रेशन डिटेल और आवेदन पत्र आधिकारिक एलआईसी वेबसाइट पर उपलब्ध है. जहां पर जाकर आप मांगे गए तमाम डॉक्‍यूमेंट को अपलोड करके फॉर्म सब्मिट कर अप्‍लाई कर सकती हैं. जरूरी डॉक्युमेंट्स की बात करें, तो आयु प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ, एजुकेशन प्रूफ की जरूरत होती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »