लॉकडाउन में इंडियन बैंक को 369 करोड़ का मुनाफा, जानें-NPA का क्या रहा हाल

कोरोना काल में पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक को 369.26 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है.

Advertisement
इंडियन बैंक को मुनाफा इंडियन बैंक को मुनाफा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 5:59 PM IST
  • इलाहाबाद बैंक के साथ हुआ था विलय
  • यह सातवां सबसे बड़ा बैंक हो गया है

पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक ने विलय के बाद पहली बार तिमाही नतीजे जारी किए हैं. बैंक ने बताया कि जून में समाप्त पहली तिमाही में लाभ एक प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 369.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.  इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 365.37 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था. 

बैंक के मुताबिक इस तिमाही के दौरान उसकी कुल आय लगभग दोगुना होकर 11,446.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,832.12 करोड़ रुपये थी.

Advertisement

विलय के बाद के आंकड़े
बैंक ने कहा कि अप्रैल-जून, 2019 तिमाही और जनवरी-मार्च, 2020 की तिमाही के आंकड़ें विलय से पहले के हैं, ऐसे में चालू तिमाही के आंकड़ों की तुलना उनसे नहीं की जा सकती. आपको बता दें कि एक अप्रैल, 2020 से इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय हो चुका है. 

ये पढ़ें—

एनपीए का क्या है हाल
जून तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) बढ़कर 10.90 प्रतिशत हो गईं, जो एक साल पहले समान तिमाही में 7.33 प्रतिशत थीं. मूल्य के हिसाब से बैंक का सकल एनपीए बढ़कर 39,965.02 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 13,511.21 करोड़ रुपये था. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »