Gold-Silver Cheaper Today: सोना अचानक 3000 रुपये सस्ता, चांदी अब हाई से ₹2.13 लाख रुपये सस्ती, देखें नए भाव

Gold-Silver Price Crash From High: सोना-चांदी की कीमतें फिर फिसल गई हैं और सप्ताह के पहले दिन ही दोनों सस्ती हुईं हैं. इस गिरावट के बाद अब चांदी अपने हाई से 2.13 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है.

Advertisement
सोमवार को खुलते ही बिखरे सोना-चांदी के भाव. (Photo: Reuters) सोमवार को खुलते ही बिखरे सोना-चांदी के भाव. (Photo: Reuters)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है. अमेरिका-ईरान युद्ध से बढ़ी ग्लोबल टेंशन के बावजूद दोनों कीमती धातुओं के दाम बढ़ने के बजाय टूटते जा रहे हैं. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी ये मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर ओपनिंग के साथ ही फिसल गए. चांदी का भाव एक झटके में 2100 रुपये से ज्यादा कम हो गया, तो वहीं 10 Gram 24 Karat Gold Rate में 3000 रुपये से ज्यादा की कमी आई. ताजा गिरावट के बाद अब चांदी अपने हाई से आधे रेट (Silver Price Half) पर मिल रही है.  

Advertisement

US-Iran की जंग में पिघला सोना
अमेरिका और ईरान की जंग में भी सोना चमकने के बजाय पिघला जा रहा है. बीते शुक्रवार को एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,255 रुपये पर क्लोज हुआ था, लेकिन सोमवार को ये खुलते ही गिरकर 1,44,212 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया और इस हिसाब से देखें, तो Gold Rate  3,043 रुपये कम हो गया. 

अगर हाई लेवल से तुलना करें, तो सोने का लाइफ टाइम हाई वायदा भाव 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम था और इस लेवल पर अब ये कीमती पीली धातु 58,772 रुपये तक सस्ती हो चुकी है. बात अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध (US-Iran War) की शुरुआत से अब तक आई गिरावट की करें, तो बीते 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर स्ट्राइक्स की शुरुआत की थी और उससे एक दिन पहले MCX Gold Rate 1,65,659 रुपये प्रति 10 ग्राम था, इस लेवल से ये अब 21,447 रुपये कम हो गया है. 

Advertisement

चांदी कहां तक गिरेगी? 
सोने के साथ ही दूसरी कीमती धातु चांदी का भाव भी लगातार टूट रहा है. सिर्फ ईरान युद्ध के बाद से ही ये अब तक काफी सस्ती हो गई है. दरअसल, सोमवार को खुलने के साथ ही 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव एमसीएक्स पर गिरकर 2157 रुपये कम होकर 2,25,797 रुपये प्रति किलो पर आ गया, जो बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 2,27,954 रुपये पर बंद हुआ था. ऐसे में युद्ध की शुरुआत से ऐन पहले 27 फरवरी के भाव 2,82,644 रुपये की तुलना में ये 56,847 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है. 

अगर चांदी के लाइफ टाइम हाई लेवल से तुलना करें, तो ये 4,39,337 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो इसने जनवरी महीने के आखिरी में छुआ था. यहां से अब ये करीब आधी कीमत पर मिल रही है. 1 Kg Silver Price 2,13,540 रुपये कम हो चुका है. 

Gold-Silver को सता रहा क्या डर? 
युद्ध के तनाव के बीच भी सोना-चांदी जैसे सेफ हेवन माने जाने वाले एसेट्स की कीमतों में गिरावट चौंकाने वाली है. इसके पीछे के कारणों को देखें, तो मिडिल ईस्ट युद्ध (Middle East War) के चलते क्रूड ऑयल की कीमतों ने ताबड़तोड़ तेजी आई है, तो दूसरी ओर अमेरिकी डॉलर भी लगातार मजबूत हुआ है. 

Advertisement

Crude Oil महंगा होने से महंगाई का जोखिम बढ़ा है और यही वो डर है कि निवेशक अपने हाथ में पैसा रखना चाहते हैं. डॉलर में मजबूती ने जियो-पॉलिटिकल तनाव के बीच भी कीमती धातुओं को संभलने का मौका नहीं दिया है. इसके अलावा US Fed के पॉलिसी रेट स्थिर रखने के फैसले ने भी सोना-चांदी पर दबाव बढ़ाया है.

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement