तारीख पर तारीख... आज भी EPFO की सर्विस ठप, उमंग ऐप भी नहीं कर रहा काम

ईपीएफओ की सभी सर्विस ठप हो चुकी है. पिछले 7 दिनों से यह काम नहीं कर रहा है, जिस कारण बहुत से काम अभी पे‍ंडिंग पड़े हैं. लोग पीएफ बैलेंस से लेकर क्‍लेम तक कुछ भी नहीं चेक कर पा रहे हैं.

Advertisement
ईपीएफओ का पोर्टल बंद. (Photo: File/ITG) ईपीएफओ का पोर्टल बंद. (Photo: File/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की सर्विस आज भी बंद है. रिटायरमेंट फंड जमा करने वाली संस्‍था हर दिन इसे शुरू करने के लिए डेडलाइन बढ़ा रही है. जिस कारण कई कामों में देरी हो रही है. बहुत से लोग इमजेंसी में अपना पीएफ बैलेंस नहीं निकाल पा रहे हैं. बैलेंस चेक और अन्‍य काम भी पूरी तरह से ठप हो चुके हैं.

Advertisement

EPFO पोर्टल पर जानकारी दी गई है कि ईपीएफओ की सर्विस अब 3 जुलाई से शुरू होगी, क्‍योंकि सिस्‍टम को अपग्रेड करने में समय लग रहा है. पहले 30 जुलाई से ये सर्विस शुरू होने वाली थी, लेकिन उसके बाद इसे दो बाद 1-1 दिन करने बढ़ाया जा चुका है. यानी कि 7 दिनों से ईपीएफओ का पोर्टल बंद पड़ा है. कोई भी ईपीएफओ के काम पिछले 7 दिनों से नहीं हो रहे हैं. 

26 जून से शुरू हुआ यह अस्थायी शटडाउन, EPFO के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने के उद्देश्य से किए जा रहे एक नियोजित सिस्टम माइग्रेशन का हिस्सा है, ताकि इसकी ऑनलाइन सेवाओं की गति, स्थिरता और सुरक्षा में सुधार हो सके. इस मेंटेनेंस के दौरान, संगठन का मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और UMANG ऐप के माध्यम से उपलब्ध कई सेवाएं ठप हैं, जिससे देश भर में लाखों पीएफ कस्‍टमर्स पर असर पड़ा है. 

Advertisement

नहीं चल रहीं ये सर्विसेज
इस रुकावट के कारण कर्मचारियों और कंपनियों की ओर उपयोग की जाने वाली कई सर्विस अस्‍थायी तौर से ठप हो गई हैं. EPF मेंबर फिलहाल पीएफ विड्रॉल के लिए नए आवेदन जमा करने, मौजूदा आवेदनों का स्‍टेटस चेक करने, ई-पासबुक डाउनलोड करने या अपने ऑनलाइन अकाउंट्स में लॉग इन करने में असमर्थ हैं. 

इस रुकावट से यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से संबंधित सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिनमें आधार सीडिंग और नए कर्मचारियों के लिए ऑनबोर्डिंग ऑनलाइन प्रॉसेस शामिल हैं. इस बीच, कंपनियां इलेक्‍ट्रॉनिक चालन को-रिटर्न (ECR) फाइल करने, कर्मचारी रिकॉर्ड को अपडेट करने या कर्मचारी भव‍िष्‍य निधि खातों से संबंधित अनुपालन गतिविधयों को पूरा करने के लिए नियोक्‍ता इंटरफेस तक पहुंचने में असमर्थ हैं. 

UMANG ऐप की सर्विस भी बंद
सरकार के यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस (UMANG) के माध्यम से दी जाने वाली ईपीएफओ सर्विस भी पूरी तरह से ठप हो चुका है. इस ऐप के माध्‍यम से आप अभी पीएफ बैलेंस की जांच करना, क्‍लेम करना, योजना सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना, कम्‍प्‍लेन करना, EPFO ऑफिस सर्च करना, यूएएन जनरेट करना, आधार को यूएएन से लिंक करना, क्‍लेम स्‍टेटस ट्रैक करना और लाइफ सिर्टिफिकेट जमा करना जैसे काम नहीं कर पाएंगे. 

क्‍यों शटडाउन है पोर्टल?
उम्‍मीद की जा रही है कि ईपीएफओ 3.0 को लॉन्‍च करने की तैयारी चल रही है. यही कारण है कि ईपीएफओ के पोर्टल को बंद किया गया है और सेवाओं को सही तरीके से चालू करने के लिए संगठन थोड़ा समय ले रहा है. ईपीएफओ के नए अपग्रेडेशन के बाद आप UPI और ATM के माध्‍यम से अपने पीएफ बैलेंस तक आसानी से पहुंच पा सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »