Elon Musk की नेटवर्थ में भूचाल, SpaceX का शेयर IPO प्राइस से नीचे फिसला... निवेशकों में कोहराम

स्पेसएक्स के शेयरों में गिरावट से एलन मस्क की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में मस्क की संपत्ति घटकर 932 बिलियन डॉलर हो गई है. गुरुवार को एलन मस्क की संपत्ति में करीब 62.7 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है.

Advertisement
Elon Musk की नेटवर्थ में भारी गिरावट. (Photo: ITG) Elon Musk की नेटवर्थ में भारी गिरावट. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:52 PM IST

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) को कमाई के मोर्चे पर तगड़ा झटका लगा है. मस्क की कंपनी SpaceX के शेयरों में गिरावट का दौर जारी है. बुधवार को स्पेसएक्स का शेयर फिसलकर All-Time Low पर पहुंच गया. 

दरअसल, नैस्डैक-100 इंडेक्स में शामिल होने के महज 24 घंटे के भीतर ही कंपनी के शेयरों को भारी बिकवाली का सामना करना पड़ा. बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान स्पेसएक्स का शेयर अपने आईपीओ ओपनिंग प्राइस से भी नीचे पहुंच गया. 

Advertisement

आईपीओ प्राइस से नीचे फिसला शेयर

बुधवार को कारोबार के स्पेसएक्स का शेयर गिरकर $145.20 के स्तर पर आ गया. बता दें, कंपनी का आईपीओ ओपनिंग प्राइस $150 निर्धारित किया गया था. हालांकि गुरुवार को शुरुआत कारोबार के दौरान शेयर में मामूली सुधार देखने को मिला. फिलहाल शेयर 150 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है. 

निवेशकों को उम्मीद थी कि 'नैस्डैक-100' में शामिल होने के बाद स्पेसएक्स के शेयरों को मजबूती मिलेगी. लेकिन परिणाम इसके बिल्कुल विपरीत रहा. पिछले 5 दिनों में कंपनी का स्टॉक 10 फीसदी से अधिक टूट चुका है. स्पेसएक्स का शेयर जून के ऑल टाइम हाई से 35 फीसदी से अधिक लुढ़क चुका है. 

 बाजार के एक्सपर्ट्ल लगातार कंपनी के भारी-भरकम मूल्यांकन और उसके वास्तविक मुनाफे के बीच के भारी अंतर पर सवाल उठा रहे हैं. फिलहाल स्पेसएक्स का बाजार मूल्यांकन लगभग $1.95 ट्रिलियन (करीब 2 लाख करोड़ डॉलर) के पास है, जबकि कंपनी का मुनाफा इस स्तर पर न के बराबर है. 

Advertisement

आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल $18.5 बिलियन से अधिक का राजस्व कमाने के बावजूद स्पेसएक्स को लगभग $5 बिलियन का भारी शुद्ध घाटा उठाना पड़ा था.

बता दें, स्पेसएक्स के शेयरों में यह गिरावट ठीक उसी दिन आई, जिस दिन अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) ने बाजार से फंड जुटाने की घोषणा की. ब्लू ओरिजिन ने पहली बार बाहरी निवेशकों से फंड जुटाने की दिशा में कदम बढ़ाया है. कंपनी $130 बिलियन के मूल्यांकन पर $10 बिलियन (10 अरब डॉलर) का नया फंड जुटाने की प्रक्रिया में है. 

एलन मस्क की नेटवर्थ में भारी गिरावट

वहीं स्पेसएक्स के शेयरों में गिरावट से एलन मस्क की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में मस्क की संपत्ति घटकर 932 बिलियन डॉलर हो गई है. गुरुवार को एलन मस्क की संपत्ति में करीब 62.7 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है. बता दें, स्पेसएक्स की लिस्टिंग के साथ ही एलन मस्क ट्रिलियनियर बन गए थे. यानी उनकी नेटवर्थ एक ट्रिलियन से ज्यादा हो गई थी.  

स्पेसएक्स की इस गिरावट के पीछे केवल आंतरिक कारण नहीं हैं, बल्कि नैस्डैक और वैश्विक बाजारों में चल रही उथल-पुथल भी एक बड़ी वजह है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिससे अमेरिकी शेयर बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ा है. 

Advertisement

हालांकि इस गिरावट के बावजूद कई बाजार विश्लेषक अब भी स्पेसएक्स को लेकर बुलिश हैं. उनका मानना है कि हाल ही में स्पेसएक्स द्वारा लॉन्च किया गया नया एआई मॉडल और स्टारलिंक जैसी सेवाओं का विस्तार लंबी अवधि में कंपनी को दोबारा मजबूत स्थिति में ला सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »