Delhi Laxmi Yojana: 2500 रुपये हर महीने... कैसे करें अप्‍लाई, किसे मिलेगा? जानिए पूरी डिटेल

दिल्‍ली लक्ष्‍मी योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये दिया जाएगा, जिसको दो तरीके से दिया जाएगा. पहली किश्‍त रक्षाबंधन के मौके पर सीधे ग्राहकों के बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा, जिसका इस्‍तेमाल वे घर खर्च के लिए कर सकते हैं.

Advertisement
दिल्‍ली लक्ष्‍मी योजना पोर्टल लॉन्‍च. (Photo: AI Generated) दिल्‍ली लक्ष्‍मी योजना पोर्टल लॉन्‍च. (Photo: AI Generated)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

आर्थिक तौर पर कमजोर महिलाओं को सशक्‍त बनाने के लिए दिल्‍ली सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. दिल्‍ली में लक्ष्‍मी योजना की शुरुआत होने जा रही है. CM रेखा गुप्‍ता ने शनिवार को गीता कालोनी स्थित डीएम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल की शुरुआत कर दी. पोर्टल के लाइव होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.

Advertisement

इसका मतलब है कि अब दिल्‍ली की पात्र मह‍िला आवेदक इस योजना के तहत अप्‍लाई कर सकेंगी और 2500 रुपये हर महीने का लाभ उठा सकती हैं. 

इस योजना के तहत 17 लाख पात्र महिलाओं का इसका लाभ दिया जाएगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योजना को महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया है. उन्‍होंने कहा कि सरकार जरूरतमंद महिलाओं तक सीधा लाभ पहुंचाने के लिए इस योजना की शुरुआत की है. इससे आर्थिक तौर पर कमजोर महिलाएं सशक्‍त होंगी. 

किसे दिया जाएगा इस योजना का लाभ? 

  • 21 से 60 साल की उम्र वाली महिलाओं को इस योजना के तहत 2500 रुपये महीना दिया जाएगा.
  • महिला या उसका परिवार कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए. 
  • परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. 
  • एक फैमिली में सिर्फ एक ही सीनियर सिटीजन महिला को इसका लाभ दिया जाएगा.

किसे नहीं मिलेंगे 2500 रुपये?  

Advertisement
  • अगर किसी परिवार में तीन से अधिक बच्चे हैं तो महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. 
  • जिन परिवारों के पास चार पहिया वाहन है, वे भी योजना के दायरे से बाहर रहेंगे.
  • अगर किसी परिवार की सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट से अधिक है, तो भी इसका लाभ नहीं मिलेगा. 
  • अगर परिवार का कोई सदस्य जीएसटी का भुगतान करता है या सरकारी कर्मचारी है, तो ऐसी महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. 

2500 रुपये हर महीने मिलने के नियम 

  • हर महीने पात्र महिलाओं के खाते में 2500 रुपये दिए जाएंगे. 
  • पहली किश्‍त रक्षाबंधन के मौके पर दिया जाएगा. 
  • महिलाओं को मिलने वाली राशि शराब या नशे का कोई सामान नहीं खरीद सकते हैं. 

2500 रुपये पाने के दो विकल्‍प 
पहले विकल्‍प के तहत हर महीने लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में 1500 रुपये की RD/FD की जाएगी. बाकी एक हजार रुपये डिजिल वॉलेट में भेजा जाएगा. दूसरे विकल्‍प में लाभार्थी पूरे 2500 रुपये की आरडी या एफडी करा सकती हैं. 

कैसे करें आवेदन? 

  • आवेदन करने के लिए दिल्ली सरकार के आधिकारिक पोर्टल dly.delhi.gov.in पर जाएं. 
  • अब पोर्टल पर दिए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और बैंक खाता की डिटेल फाइल करें. 
  • अब डॉक्‍यूमेंट्स को अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दें. 

इसी पोर्टल पर जाकर आप अपने एप्‍लीकेशन का स्‍टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं. इसके साथ ही आप यहां से डॉक्‍यूमेंट्स के बारे में जानकारी ले सकते हैं. साथ ही पात्रता शर्तें और अन्‍य डिटेल की पूरी जानकारी ले सकते हैं. रजिस्‍ट्रेशन 1 अगस्‍त 2026 से शुरू हो चुका है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »