Auto Sweep Service: बैंक में जाकर कहें सिर्फ इतना, फिर सेविंग अकाउंट पर मिलेगा 3 गुना ब्याज! गजब की ट्रिक

Bank Auto Sweep Services Benefits: हर बैंक अपने ग्राहकों को सेविंग और करंट अकाउंट पर ये खास सर्विस देता है, इसे इनेबल करने के बाद आप Saving Account पर FD जैसा ब्याज मिलने लगता है.

Advertisement
सेविंग खाते पर मिलने लगता है FD जैसा ब्याज. (Photo: Reuters) सेविंग खाते पर मिलने लगता है FD जैसा ब्याज. (Photo: Reuters)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:13 AM IST

आप बैंक में सेविंग अकाउंट खुलवाते हैं, तो बैंक कर्मी आपको बचत खाते पर मिलने वाले ब्याज समेत एटीएम, डेबिट कार्ड से जुड़ी तमाम जानकारियां भी देता है. आमतौर पर खाते में डिपॉजिट पर बेहद कम ब्याज मिलता है, लेकिन एक खास सर्विस है, जो खाता खुलवाने वाले हर ग्राहकों को मिलती है, लेकिन इसके बारे में उन्हें कम ही पता होता है या पता ही नहीं होता. 

Advertisement

दरअसल, ये है बैंक ऑटो स्वीप सर्विस (Bank Auto Sweep Services), जो आपके खाते पर में जमा पर मिलने वाले ब्याज को तीन गुना बढ़ा सकता है और बैंक FD की तरह ज्यादा ब्याज मिल सकता है. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, सिर्फ बैंक में जाकर इस सुविधा को इनेबल करने के लिए बोलना है. आइए समझते हैं ये कैसे काम करती हैं? 

क्या है ऑटो स्वीप सर्विस? 
Bank Auto Sweep सर्विस एक ऐसी फेसिलिटी है, जो ग्राहकों को सरप्लस फंड पर ज्यादा ब्याज पाने में मददगार साबित होती है. अपने खाते में इसे इनेबल कराने के बाद आपके सेविंग अकाउंट में जमा राशि को एक तय लिमिट से ज्यादा होने या सरप्लस फंड होने की स्थिति में ऑटोमैटिक तरीके से फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) में ट्रांसफर कर दिया जाता है और उस पैसे पर ब्याज भी Bank FD Interest Rate के हिसाब से ही मिलने लगता है. 

Advertisement

Auto Sweep ऐसे देता है फायदा
हर बैंक की ओर से खोले गए खातों पर ये ज्यादा ब्याज दिलाने वाली Auto Sweep Service दी जाती है. आसान भाषा में समझें, तो अगर आपने अपने बैंक में जाकर अकाउंट पर ऑटो स्वीप सर्विस इनेबल करवा ली है, तो आपके सेविंग या करंट अकाउंट में जमा राशि पर एक स्वीप लिमिट सेट कर दी जाती है. जैसे ही आपका बैंक डिपॉजिट इस लिमिट के पार निकलता है, तो ऑटो स्वीप सर्विस अपने आप एक्टिव हो जाती है और जो भी पैसा लिमिट से ऊपर होता है, वो बैंक एफडी में चला जाता है और ज्यादा ब्याज मिलने लगता है. 

इसे एक उदाहरण के जरिए आसान भाषा में समझें, तो अगर आपके सेविंग अकाउंट में 20,000 रुपये की ऑटो स्वीप लिमिट सेट की गई है और खाते में आपने 80,000 रुपये डिपॉजिट कर दिया है. तो फिर Auto Sweep Service के तहत लिमिट से ऊपर का 60,000 रुपये का एडिशनल अमाउंट एफडी में कन्वर्ट हो जाएगा और इस रकम पर उस बैंक में फिस्क्ड डिपॉजिट पर मिल रहे ब्याज (FD Interest Rate) के हिसाब से ब्याज दिया जाने लगेगा. वहीं 20,000 रुपये पर सेविंग अकाउंट पर तय ब्याज मिलता रहेगा. 

ज्यादा रिटर्न, तो ज्यादा सेविंग्स 
बैंक ऑटो स्वीप सर्विस में Bank FD की तरह ब्याज का फायदा मिलने से ग्राहक ज्यादा ज्यादा सेविंग करने के लिए प्रेरित होते हैं. इससे लोगों की नियमित सेविंग में भी इजाफा होता जाता है. इसके अलावा इस सुविधा के जरिए आप अपने खर्चों को भी ट्रैक कर सकते हैं और बजट भी सेट कर सकते हैं. Auto Sweep Service में आपको मैन्युअली एफडी में रकम ट्रांसफर करने के झंझट से छुटकारा मिल जाता है, क्योंकि ये एक ऑटोमैटिक प्रोसेस है.

Advertisement

तीन गुना ब्याज, सेविंग खाते की तरह यूज
आमतौर पर देखें, तो बैंक अकाउंट में सेविंग्स पर ज्यादातर Bank औसतन 2.5 फीसदी के आस-पास ब्याज देते हैं. यहां ध्यान रहे कि अलग-अलग बैंकों में ये ब्याज दर अलग-अलग हो सकती है. जबकि Bank FD Interest Rate को देखें, तो ज्यादातर बैंकों में आम ग्राहकों के लिए ब्याज दर औसतन 6.5 से 7 फीसदी तक होती है. तो ऑटो स्वीप सर्विस एक्टिव होते ही ये तीन गुना ज्यादा ब्याज का फायदा आपके खाते पर मिलने लगता है. 

एक और सबसे खास बात ये कि आपको ब्याज भले ही एफडी के जैसा ज्यादा मिले, लेकिन अपने खाते को आप सेविंग अकाउंट की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं, यानी एफडी में कन्वर्ट होने वाले पैसे को आप जब चाहें निकाल सकते हैं, जबकि फिक्स्ड डिपॉजिट पर मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने से पहले निकासी नहीं कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »