सरकार पोस्ट ऑफिस के जरिए तमाम सेविंग स्कीम्स संचालित कर रही है, जो सुरक्षित निवेश और शानदार रिटर्न के मामले में खासी पॉपुलर हैं. इनमें शामिल एक स्कीम है, पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF Scheme, जो निवेशक को करोड़पति बनाने का दम रखती है. इसमें निवेश के कई बड़े बेनेफिट्स हैं, जिनमें टैक्स छूट के लाभ के साथ नियमित निवेश के बाद मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम पर कोई टैक्स न लगना यानी Tax Free Fund शामिल है. इसमें 12500 रुपये महीने की बचत से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड जमा किया जा सकता है. यानी ये सरकारी स्कीम आपको करोड़पति बना सकती है. (Photo: Pixabay)
जीरो रिस्क, जीरो टैक्स स्कीम
सेफ इंवेस्टमेंट इंस्ट्रुमेंट (Safe Investment Instruments) की बात आती है, तो फिर पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स सबसे आगे रहती हैं. दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें किए गए हर छोटे-बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. Public Provident Fund (PPF) की बात करें, तो इस स्कीम में सरकार की सुरक्षा के साथ ही मैच्योरिटी पर मिलने वाला मोटा फंड भी टैक्स फ्री होता है. कई तरह के फायदे होने की वजह से यह स्कीम काफी पॉपुलर है. (Photo: ITG)
कितना मिलता है ब्याज?
PPF Interest Rate की बात करें, तो पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जा रही इस सरकारी स्कीम (Govt Scheme) पर 7.1 फीसदी का जोरदार ब्याज ऑफर किया जाता है. पीपीएफ खाते से जुड़े नियमों (PPF Account Rules) को देखें, तो इसमें जमा रकम पर ब्याज का कैलकुलेशन मंथली बेसिस पर पांच तारीख से लेकर महीने की आखिरी तारीख तक होता है. ऐसे में अगर आप किसी भी महीने के 1 से पांच तारीख तक के बीच अपने PPF Account में पैसे जमा करते हैं, तो आपको उस महीने का ब्याज भी मिल जाता है. (Photo: ITG)
ट्रिपल बेनेफिट वाली धांसू स्कीम
पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम एक ट्रिपल बेनेफिट स्कीम है और यही कारण है कि इसे Exempt, Exempt, Exempt का दर्जा प्राप्त है. दरअसल, पहला बेनेफिट निवेश पर टैक्स छूट हैं, जिसके तहत PPF Account में आप जो भी राशि जमा करते हैं, तो उस पर ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक टैक्स डिडक्शन का लाभ मिलता है. दूसरा बेनेफिट ये है कि आपके निवेश पर जो सालाना कंपाउंडिंग ब्याज मिलता है, वो भी टैक्स फ्री रहता है. इसके अलावा तीसरा ये कि मैच्योरिटी के समय मिलने वाली पूरी रकम पर भी कोई टैक्स नहीं लगता है. (Photo: ITG)
PPF का मैच्योरिटी पीरियड कितना
पीपीएफ खाते में निवेश का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल होता है. हालांकि, इस स्कीम के तहत सुविधा दी गई है कि इसे 5-5 साल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है. ऐसा करके नियमित निवेश से मोटा फंड इकठ्ठा किया जा सकता है. इस सरकारी योजना में निवेश की रकम की लिमिट की बात करें, तो अधिकतम 1.50 लाख रुपये सालाना निवेश किया जा सकता है, यानी हर महीने औसत 12,500 रुपये. (Photo: ITG)
1 करोड़ जुटाने का गणित
अब बताते हैं पीपीएफ स्कीम के जरिए करोड़पति बनने का सपना कैसे पूरा किया जा सकता है. तो हर महीने 12,500 रुपये लगाकर करोड़पति लक्ष्य को पा सकते हैं. इसका कैलकुलेशन बेहद आसान है. इतनी रकम यानी सालाना 1.5 लाख रुपये को 25 साल तक निवेश करना है. ऐसा करने पर आपके पास 1.03 करोड़ रुपये होंगे. निवेश पर दो बार एक्सटेंशन लेकर ऐसा कर सकते हैं. इसके लिए आपको मैच्योरिटी के एक साल के भीतर आवेदन देना होता है.
अगर 1.5 लाख रुपये निवेश को 15 साल पूरा होने के बाद अगले पांच साल के लिए बढ़ाते हैं, तो फिर आपका ब्याज 36.58 लाख और फंड 66.58 लाख रुपये होगा, जबकि एक और पांच साल का एक्सटेंशन लेने यानी 25 साल के बाद आपो मिलने वाला ब्याज 65.58 लाख रुपये, जबकि कुल जमा फंड 1.03 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा, जबकि निवेश की रकम 37.50 लाख रुपये होगी. (Photo: Pixabay)