रिटायरमेंट के बाद बुढ़ापा मौज में कटे, इसके लिए एक्सपर्ट जितना जल्दी हो सके निवेश की सलाह देते हैं. हालांकि, जो लोग चाहते हैं कि रिटायर होने के बाद उनकी रेग्युलर इनकम होती रहे, तो उसके लिहाज से पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. इसमें न सिर्फ ब्याज जोरदार दिया जाता है, बल्कि रिटायरमेंट के बाद आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना होता है. एकमुश्त निवेश करते इस सरकारी स्कीम से आप 17000 रुपये की कमाई मंथली कर सकते हैं. (Photo: File/ITG)
इस स्कीम में निवेश पर रिस्क 'Zero'
Post Office SCSS Scheme को खासतौर पर सीनियर सिटीजंस के लिए डिजाइन किया गया है, जो रिटायरमेंट के बाद उनकी रेग्युलर कमाई (Reguler Income) का बंदोबस्त कर देती है. ये जीरो रिस्क सेविंग स्कीम होती है, क्योंकि पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जाने वाली सरकारी योजनाओं में निवेश पर सुरक्षा का गारंटी खुद सरकार लेती है. यानी बिल्कुल रिस्क फ्री निवेश (Risk Free Investment), आप जितना चाहे टेंशन फ्री होकर पैसा लगा सकते हैं. (Photo: ITG)
8% से ज्यादा का धांसू ब्याज
पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जा रही इस सरकारी स्कीम (Govt Scheme) में सरकार की ओर से ब्याज भी धांसू ऑफर किया जाता है, जो कई बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी Bank FD पर मिल रहे ब्याज से भी ज्यादा है. PO SCSS में निवेश पर 8.2 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है. आप किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर इस स्कीम में अकाउंट ओपन करा सकते हैं. (Photo: ITG)
सिर्फ 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत
पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम इस लिहाज से भी खासी पॉपुलर हैं, कि इनमें छोटा-छोटा निवेश करते हुए भी मोटा फंड इकठ्ठा किया जा सकता है. पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में भी सिर्फ 1000 रुपये के निवेश से खाता खुलवाया जा सकता है. जबकि अधिकतम निवेश की लिमिटे देखें, तो सिंगल खाते के लिए ये 15 लाख एकमुश्त और ज्वाइंट खाते के लिए अधिकतम 30 लाख रुपये निर्धारित है. (Photo: ITG)
ये है स्कीम के तहत ऐज लिमिट
रिटायरमेंट के बाद की लाइफ को टेंशन फ्री बनाने के लिए शुरू की गई इस सरकारी स्कीम में निवेश की आयुसीमा की बात करें, तो 60 साल या उससे अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति का सिंगल अकाउंट या पति/पत्नी के साथ ज्वाइंट अकाउंट खोला जा सकता है. VRS लेने वाले व्यक्ति की उम्र खाता खुलवाते समय 55 साल से अधिक और 60 साल से कम हो सकती है, वहीं डिफेंस से रिटायर हुए कर्मचारी 50 साल से अधिक और 60 साल से कम उम्र में निवेश कर सकते हैं. (Photo: GettyImage)
5 साल मैच्योरिटी, Tax में भी बचत
Post Office SCS Scheme में न सिर्फ रेगुलर इनकम की गारंटी मिलती है, बल्कि इसमें निवेश पर टैक्स छूट (Tax Benefits) का लाभ भी दिया जाता है. ये इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक मिलता है. इस सेविंग स्कीम के लिए मैच्योरिटी पीरियड पांच साल का तय किया गया है और पूरा लाभ लेने के लिए 5 साल तक चलाना जरूरी है. समय से पहले खाता बंद कराने पर जुर्माने का भी प्रावधान है. (Photo: ITG)
17 हजार रुपये मंथली इनकम का गणित
अब सबसे अहम बात कि पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश के जरिए जैसे मंथली 17,000 रुपये की कमाई की जा सकती है. तो इसका कैलकुलेशन बेहद आसान है. Post Office SCSS में ज्वाइंट अकाउंट के तहत एकमुश्त 25 लाख रुपये का निवेश करना होगा. इसके साथ ही आपके मैच्योरिटी पीरियड तक इनकम सेट कर दी जाएगी. 8.2 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी तक हर साल सिर्फ ब्याज से होने वाली कमाई 2,05,000 रुपये होगी. इसका पेमेंट तिमाही आधार पर किया जाता है, जो 51,250 रुपये होता है और इसे मंथली देखें, तो 17,083 रुपये हो जाता है. (Photo: ITG)