अमेरिका-ईरान जंग (US-Iran War) से एक बार फिर मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है और इसके साथ ही दुनिया की 20% तेल-गैस जरूरत की आपूर्ति के लिए अहम समुद्री रूट होर्मुज स्ट्रेट भी क्लोज है. इसका असर पहले भी दुनिया में Oil-Gas Crisis के रूप में देखने को मिल चुका है. भारत में भी एलपीजी की भारी किल्लत आई थी, लेकिन सरकार के उठाए गए कदमों ने जनता को राहत दी. दुनिया में फिर से वही हालात बनते दिखे रहे हैं, लेकिन भारत में एलपीजी के लिए अब घंटों लाइन में लगने की जरूरत खत्म हो गई है, क्योंकि घर बैठे एक क्लिक के साथ आप महज आधे घंटे में ही LPG Cylinder पा सकेंगे.
LPG के लिए स्विगी इंस्टामार्ट-HPCL में डील
क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ मिलकर ये सुविधा शुरू कर रही है. आइए जानते हैं ये कैसे काम करेगी? सबसे खास बात ये कि इसके लिए कोई गैस कनेक्शन की भी जरूरत नहीं होगी. Instamart ने मंगलवार को HPCL के साथ मिलकर इस सर्विस को शुरू करने का ऐलान किया है. क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भारत की यह पहली ऑन-डिमांड एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी सर्विस होगी. (Photo: ITG)
10Kg LPG Navya सिलेंडर आधे घंटे में
Instamart LPG क्विक डिलीवरी की इस सर्विस की सबसे पहले शुरुआत के लिए बेंगलुरु को चुना गया है, जहां पर उपभोक्ता ऐप के जरिए एचपीसीएल के हाल ही में लॉन्च किए गए एचपी नव्या 10 किलोग्राम कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर (HP Navya LPG Cylinder) का ऑर्डर कर सकेंगे. एचपी नव्या सिलेंडर (HP Navya Gas Cylinder) एक हल्का, जंग-रोधी और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं से लैस है. ये सिलेंडर ट्रांसपैरेंट है, जो ग्राहकों को गैस के लेवल की मॉनिटरिंग की सुविधा देता है और इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन अपार्टमेंट, छोटे परिवारों, कामकाजी पेशेवरों, छात्रों और अन्य सभी के लिए उपयुक्त है, जो एक अतिरिक्त एलपीजी सिलेंडर की तलाश में हैं. (Photo: AI Generated)
LPG कनेक्शन के बिना करें ऑर्डर
Indtamart-HPCL द्वारा शुरू की गई इस सुविधा की सबसे खास बात यह है कि ऐप के जरिए एलपीजी सिलेंडर ऑर्डर करने के लिए उपभोक्ताओं को मौजूदा घरेलू एलपीजी कनेक्शन की जरूरत भी नहीं है. इससे यह सर्विस किराए पर रह रहे छात्रों, कामकाजी पेशेवरों और छोटे परिवारों के लिए खासी लाभदायक साबित हो सकती है. (Photo: PTI)
कैसे काम करेगी LPG क्विक डिलीवरी सर्विस?
इस सर्विस के काम करने के प्रोसेस के बारे में बात करें, तो Instamart यूजर ऐप पर लॉग इन करके 10 किलोग्राम का कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर या 5 किलोग्राम का मेटल एलपीजी सिलेंडर सेलेक्ट कर सकते हैं, उसे अपने कार्ट में जोड़कर आसानी से अन्य सामानों की तरह ऑर्डर कर सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, पहली बार की खरीदारी को नए सिलेंडर की खरीदारी के रूप देखा जाएगा. इसके बाद रिफिल के ऑर्डर डिलीवरी के समय खाली HPCL सिलेंडर लौटाकर किए जाएंगे. (Photo: ITG)
आइडेंटिफिकेशन के बाद डिलीवरी
HPCL के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के माध्यम से इंस्टामार्ट पर LPG Navya Cylinders के ऑर्डर पूरे किए जाएंगे. ये सर्विस ट्रेंड कर्मियों द्वारा लागू सेफ्टी एंड रेग्युलेटरी प्रोटोकॉल के अनुसार पहुंचाए जाएंगे. पहली बार ऐप के जरिए इन सिलेंडरों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को अपनी पहचान सत्यापन को भी पूरा करना होगा, जबकि अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए डिलीवरी के प्रमाण संबंधी दस्तावेज प्रक्रिया में शामिल किए गए हैं. (Photo: AI Generated)