Advertisement

यूटिलिटी

अगले 3 दिन तक नहीं खुलेगा शेयर बाजार, बैंक भी रहेंगे बंद!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST
  • 1/6

शु्क्रवार से लेकर रविवार तक शेयर बाजार और बैंकों का अवकाश रहने वाला है. इस दिन शेयर बाजार में किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी.  वहीं अगर बैंक बंद रहेगा, तो शेयर बेचने पर पैसों का सेटलमेंट भी नहीं होगा. 
 

  • 2/6

एक्सचेंजों के अनुसार, 2026 कैलेंडर वर्ष में कुल 16 तय स्टॉक मार्केट छुट्टियां हैं. शुक्रवार की छुट्टी को छोड़कर, 2026 के बाकी समय में मार्केट छह सेशन के लिए बंद रहेगा. 
 

  • 3/6

14 सितंर को शेयर बाजार में अगली छुट्टी रहने वाली है. इस दिन गणेश चतुर्थी का अवकाश रहने वाला है, जिस कारण एनएसई और बीएसई पर ट्रेडिंग बंद रहेगी. 
 

Advertisement
  • 4/6

शुक्रवार को मुहर्रम 2026 की वजह से अवकाश रहने वाला है. बैंक भी इसी कारण पूरे देश में बंद रहने वाले हैं. इसके अलावा, यह शनिवार, महीने का चौथा शनिवार रहने वाला है. ऐसे इस दिन भी अवकाश रहने वाला है. 
 

  • 5/6

ऐसे में देखा जाए तो पूरे देशभर में अगले तीन दिनों के लिए बैंक और शेयर बाजार की छुट्टी रहने वाली है. अगर आपका बैंक संबंधी कोई भी काम है, तो उसे तुरंत निपटा लें. 
 

  • 6/6

हालांकि, इस दौरान बैंक की ऑनलाइन सर्विसेज जारी रहेंगी. मोबाइल बैंकिंग से लेकर यूपीआई और एटीएम से पैसा निकाला जा सकता है. 
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement