आधार में बदलना है पता, तो ऐसे घर बैठे करें अपडेट

आधार कार्ड से सिर्फ मोबाइल नंबर और बैंक खाता ही नहीं, बल्कि अन्य कई दस्तावेज लिंक करने अनिवार्य हैं. दिन-प्रतिदिन आधार कार्ड  एक सबसे अहम दस्तावेज बनता जा रहा है. इसलिए इसे अप टू डेट रखना काफी अहम है.

Advertisement
आधार कार्ड में पता अपडेट करें आधार कार्ड में पता अपडेट करें

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 21 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST

से सिर्फ मोबाइल नंबर और बैंक खाता ही नहीं, बल्कि अन्य कई दस्तावेज लिंक करने अनिवार्य हैं. दिन-प्रतिदिन आधार कार्ड एक अहम दस्तावेज बनता जा रहा है. इसलिए इसे अप टू डेट रखना काफी अहम है. आधार कार्ड में ज्यादातर अपडेट करने के लिए अब आपको एनरोलमेंट सेंटर जाना जरूरी होता है, लेक‍िन अगर आपको इसमें सिर्फ पता अपडेट करना है, तो यह काम आप आसानी से घर बैठे कर सकते हैं.

Advertisement

ऐसे कर सकते हैं पता अपडेट

मौजूदा समय में आप आधार कार्ड में अपना पता अपडेट करना चाहते हैं, तो इसके दो तरीके हैं. आप चाहें तो जरूरी बदलाव के लिए आवेदन भेज सकते हैं. इसके अलावा आप ऑनलाइन अपडेट भी कर सकते हैं.

ऑनलाइन ऐसे होगा अपडेट

करने के लिए आपको आधार अथॉरिटी UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां होम पेज पर ही आपको एड्रेस अपडेट करने का विकल्प मिल जाएगा. इस पर क्ल‍िक करें और एक नई विंडो खुलेगी, जहां आप अपना पता अपडेट कर सकेंगे.

स्टेप 1 .

की मदद से लॉग इन करें. आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा. उसे एंटर करें.

स्टेप 2.

इसके बाद एक खुलेगी. जहां आपको पते में जो भी बदलाव करना है, उसकी जानकारी दर्ज करनी है.

स्टेप 3.

Advertisement

सारी जानकारी एंटर करने के बाद आपको इससे जुड़े एड्रेस प्रूफ के दस्तावेज अपलोड करने होंगे.

स्टेप 4.

इसके बाद आपको 'बीपीओ सर्विस प्रोवाइडर सेलेक्शन' विकल्प में सही ऑप्शन चुनना है.

इस तरह करने का आपका आवेदन दर्ज हो जाएगा. आधार में एड्रेस अपडेट करने से जुड़ी कोई भी शंका आपके मन में हो, तो आप साइट पर दिए गए 'FAQ' देख सकते हैं. इसमें आपको जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया संबंधी सारी जानकारी मिल जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement