शेयर बाजार: सेंसेक्स 39.80 और निफ्टी 19 अंक बढ़कर हुआ बंद

इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन की तेज शुरुआत करने के बाद बाजार बंद भी बढ़त के साथ हुआ है. सोमवार को सेंसेक्स  39.80 अंक बढ़कर 35,483.47 के स्तर पर बंद हुआ.

Advertisement
शेयर बाजार शेयर बाजार

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2018,
  • अपडेटेड 4:19 PM IST

इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन की तेज शुरुआत करने के बाद बाजार बंद भी बढ़त के साथ हुआ है. सोमवार को सेंसेक्स 39.80 अंक बढ़कर 35,483.47 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी की बात करें तो यह 19.30 अंकों की बढ़त के साथ 10,786.95 के स्तर पर बंद हुआ.

आज के कारोबार में सेंसेक्स 35704.84 के स्तर पर पहुंचने में कामयाब हुआ था. लेकिन मुनाफाखोरी बढ़ने की वजह से यह नीचे आ गया. वहीं, निफ्टी भी 10,850.55  के ऊंचे स्तर पर पहुंचा था. मुनाफाखोरी बढ़ने की वजह से सेंसेक्स 221 अंक गिरकर नीचे आया. निफ्टी भी 63 अंक टूटा.

Advertisement

सुबह वैश्व‍िक बाजार से मिले मजबूत संकेतों के बूते शेयर बाजार ने तेज शुरुआत की. सोमवार को सेंसेक्स 46.03 अंक की मजबूती के साथ 35489.70 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी 15.50 अंकों की बढ़त के साथ 10783.20 के स्तर पर कारोबार शुरू करने में कामयाब हुआ.

में फार्मा, मेटल और आईटी कंपनियों के शेयरों मे बढ़त नजर आई. हालांकि कारोबार बंद होने के दौरान निफ्टी-50 पर भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयरों में बढ़त देखने को मिली.

इस हफ्ते आर्थ‍िक आंकड़े जारी किए जाने हैं. इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के किम जोंग उन की होने वाली बैठक का असर भी आने वाले दिनों में बाजार पर दिख सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »