बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्‍स में 245 अंकों की बढ़त

भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है और गुरुवार को सेंसेक्‍स  में 245 अंकों की बढ़त दर्ज की गई.

Advertisement
सेंसेक्‍स में तेजी सेंसेक्‍स में तेजी

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 13 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:43 AM IST

अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट में चल रही तेजी का असर गुरुवार को भी भारतीय बाजारों पर दिख रहा है.  सेंसेक्स 245.81 अंकों की तेजी के साथ 36,024.88 के स्‍तर पर और निफ्टी 10,800 के पार खुला.

इससे पहले बुधवार को प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 629 अंक की मजबूती के साथ 35779 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 188 अंक उछलकर 10737 के स्‍तर पर रहा. जबकि मंगलवार को सेंसेक्‍स 190 अंकों की बढ़त के साथ 35,150 के स्‍तर पर बंद हुआ तो निफ्टी करीब 61 अंक बढ़कर 10,550 के स्‍तर पर आ गया.  हालांकि सोमवार को सेंसेक्‍स 713.53 अंक यानी 2 फीसदी टूटकर 34,959.72 के स्‍तर पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 205.25 अंक यानी 1.92 फीसदी टूटकर क्रमशः 10,488.45 के स्‍तर पर रहा.

Advertisement

रुपये का ये रहा हाल

रुपये में भी  मजबूती के साथ कारोबार शुरु हुआ है. डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे बढ़कर 71.71 के स्तर पर खुला. वहीं रुपये में बुधवार को कमजोरी देखने को मिली थी. डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे टूटकर 72.01 के स्तर पर बंद हुआ था.

ऐसा रहा पिछला कारोबारी सप्‍ताह

बीते सप्‍ताह शुक्रवार को फाइनेंशियल और बैंक शेयरों में खरीददारी बढ़ने से सेंसेक्स 361 अंक मजबूत होकर 35673 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 92 अंकों की तेजी के साथ 10693 अंकों पर बंद हुआ. वहीं गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स 572 अंक टूटकर 35312 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 181 अंक लुढ़क कर 10601 के स्‍तर पर आ गया.

बुधवार को भी सेंसेक्स करीब 250 अंक टूटकर 35,884 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 85 अंक लुढ़ककर 10,784 पर रहा. भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन भी ठीक नहीं रहा था और सेंसेक्‍स 107 अंक गिरकर 36,134 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी भी लुढ़ककर 10869 पर आ गया. वहीं सोमवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा. सोमवार को सेंसेक्स 47 अंक की मामूली बढ़त के साथ 36,241 अंक पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 7 अंक की बढ़त के साथ 10,883.75 अंक पर बंद हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »