बैक‍िंग शेयरों ने बाजार को दिया सहारा, सेंसेक्स 108 अंक चढ़कर बंद

इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार को बैंक‍िंग शेयरों ने सहारा दिया है. इसकी बदौलत मंगलवार को बाजार संभला और बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब हुआ.

Advertisement
शेयर बाजार शेयर बाजार

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 4:38 PM IST

इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार को बैंक‍िंग शेयरों ने सहारा दिया है. इसकी बदौलत मंगलवार को बाजार संभला और बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब हुआ. मंगलवार को 108 अंक चढ़कर 33,174 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 54 अंक की बढ़त के साथ 10,182 के स्तर पर बंद हुआ.

इस कारोबारी हफ्ते के लगातार दूसरे दिन पीएसयू बैंकों के शेयरों में तेजी दिखी. इसका सीधा फायदा बाजार को मिला. निफ्टी50 पर एसबीआई, बजाज फाइनेंस और आईओसी के शेयरों में बढ़त देखने को मिली.

Advertisement

इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को ने मजबूती के साथ शुरुआत की. एश‍ियाई बाजार के ट्रेड वॉर की आशंका से उभरने का फायदा घरेलू बाजार को मिला है.

ट्रेड वॉर की आशंका कम होने के चलते मंगलवार को सेंसेक्स 145.08 अंक बढ़कर 33,211.49 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी 56.75 अंकों की बढ़त के साथ 10,187.40 के स्तर पर खुला.

शुरुआती कारोबार में टाटा स्टील, विप्रो, और इंडियन ऑयल कंपनी के शेयरों में बढ़त देखने को मिली. सेंसेक्स पर भी के शेयरों में तेजी रही.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement