शेयर बाजार में तेजी, 155 अंक उछलकर सेंसेक्स 25,000 के पार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार ने तेजी के साथ शुरुआत की है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स फिलहाल 155 अंकों या 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 25,008 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 34 अंकों या 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 7,602 पर कारोबार कर रहे हैं.

Advertisement
सेंसेक्स-निफ्टी में आधे फीसदी की बढ़त सेंसेक्स-निफ्टी में आधे फीसदी की बढ़त

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 08 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 10:11 AM IST

शेयर बाजार ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी के साथ शुरुआत की है. शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी ने करीब आधे फीसदी की बढ़त बना ली है. गौरतलब है कि गुरुवार के कारोबार में 555 अंक लुढ़ककर सेंसेक्स 19 महीने के निचले स्तर पर आ गया था.

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स फिलहाल 155 अंकों या 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 25,008 पर और 34 अंकों या 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 7,602 पर कारोबार कर रहे हैं.

Advertisement

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 117.19 अंकों की तेजी के साथ 24,969.02 पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 43.35 अंकों की तेजी के साथ 7,611.65 पर खुला.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement