सेंसेक्स 81 अंक गिरा, निफ्टी 7537 पर बंद

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में आधे फीसदी की कमजोरी दर्ज हुई.

Advertisement
शेयर बाजार रिकवरी के साथ बंद शेयर बाजार रिकवरी के साथ बंद

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 14 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 3:55 PM IST

शेयर बाजार हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 81 अंकों की गिरावट के साथ 24,773 पर और निफ्टी 26 अंकों की गिरावट के साथ 7,537 पर बंद हुआ.

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 247.91 अंकों की गिरावट के साथ 24,606.20 पर खुला और 81 अंकों या 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 24,773 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,018 के ऊपरी और 24,473 के निचले स्तर को छुआ.

Advertisement

का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 95.00 अंकों की गिरावट के साथ 7,467.40 पर खुला और 26 अंकों या 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 7,537 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,605 के ऊपरी और 7,444 के निचले स्तर को छुआ.

कारोबार के दौरान इंफोसिस, एचसीएल टेक, जी एंटरटेनमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीपीसीएल और डॉ रेड्डीज जैसे शेयरों में बढ़त दर्ज हुई. वहीं, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, बीएचईएल, हिंडाल्को और टाटा मोटर्स जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज हुई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement