शेयर बाजार में तेजी, 284 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स

शेयर बाजार में सोमवार की सुबह तेजी देखने को मिली. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे 284.50 अंकों की तेजी के साथ 25,513.00 पर जबकि निफ्टी 87.85 अंकों की मजबूती के साथ 7,821.30 पर कारोबार करते दिखे.

Advertisement
कारोबार में तेजी कारोबार में तेजी

मोनिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 09 मई 2016,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST

देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सोमवार को तेजी का रुख बना हुआ है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे 284.50 अंकों की तेजी के साथ 25,513.00 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 87.85 अंकों की मजबूती के साथ 7,821.30 पर कारोबार करते देखे गए.

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सुबह 93.33 अंकों की मजबूती के साथ 25,321.83 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.80 अंकों की बढ़त के साथ 7,755.25 पर खुला.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »