बाजार खुलते ही 150 अंक उछला सेंसेक्स

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 28,631.27 अंकों पर खुलने के साथ 28,785.71 पर पहुंच गया.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

प्रियंका झा

  • मुंबई,
  • 06 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST

देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को तेजी देखी गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.55 बजे 28,631.27 पर जबकि निफ्टी 8852.70 पर कारोबार करते देखे गए.

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 28,631.27 अंकों पर खुलने के साथ 28,785.71 पर पहुंच गया.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी दो सितंबर के सूचकांक 8,809.65 की तुलना में तेजी के साथ खुला.

Advertisement

बता दें कि सोमवार को गणेश चतुर्थी की वजह से बंद रहे थे. दो सितंबर के बाद मंगलवार को ही बाजार खुले.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »