शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में 11 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है.

Advertisement
डॉलर के मुकाबले रुपये में भी गिरावट डॉलर के मुकाबले रुपये में भी गिरावट

स्‍वपनल सोनल / IANS

  • मुंबई,
  • 21 जून 2016,
  • अपडेटेड 10:50 AM IST

देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को गिरावट का रुख बना हुआ है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9:30 बजे 49.69 अंकों की गिरावट के साथ 26,817.23 पर, जबकि निफ्टी 16.05 कमजोरी के साथ 8,222.45 पर कारोबार करते देखे गए.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सुबह 40.05 अंकों की बढ़त के साथ 26,497.11 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.9 अंकों की बढ़त के साथ 8,255.40 पर खुला.

Advertisement

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर
दूसरी ओर, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले में 11 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है. विदेशी आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा के लिए निरंतर मांग और फंड की निकासी के कारण मंगलवार को रुपया 11 पैसा कमजोर होते हुए 67.42 पर पहुंचा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »