पांच गुना रिटर्न का वादा करने वाली कंपनी 'करीना इन्फोटेक' पर सेबी ने लगाया बैन

सेबी ने पांच गुना रिटर्न देने वाली कंपनी 'करीना इन्फोटेक' और उसके निदेशकों पर प्रतिबंध लगा दिया. कंपनी ने निवेशकों को एक लाख रुपये के सालाना निवेश पर एक सप्ताह में पांच दिन तक प्रतिदिन 2,000 रुपये के रिटर्न का वादा किया था.

Advertisement
SEBI ने उठाया सख्त कदम SEBI ने उठाया सख्त कदम

स्वाति गुप्ता / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 13 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 1:34 PM IST

पैसे जुटाने की अवैध योजनाओं के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने करीना इन्फोटेक और उसके निदेशकों पर प्रतिबंध लगा दिया. कंपनी ने निवेशकों को एक लाख रुपये के सालाना निवेश पर एक सप्ताह में पांच दिन तक प्रतिदिन 2,000 रुपये के रिटर्न का वादा किया था.

कंपनी और उसके निदेशक मनोहर पिल्लई ने खुद को लाइसेंसधारक ब्रोकरेज हाउस के रूप में पेशकर निवेशकों से धन जुटाया. कंपनी की वेबसाइट पर सेबी ने पाया कि यह और इसके साथ कोई जोखिम नहीं जुड़ा है.

Advertisement

सेबी के सदस्य कि अगर कंपनी ने जो वादा किया था उसी के अनुसार वह निवेशक को भुगतान करे तो यह राशि एक साल में 5.2 लाख रुपये बैठती है. नियामक के अनुसार कंपनी और उसके निदेशक ने सेबी कानून के भी कुछ प्रावधानों का उल्लंघन किया.

सेबी ने करीना पर प्रतिबंध लगाते हुए प्रतिभूति बाजार में किसी गतिविधि से संबंधित विग्यापन और प्रकाशनों को भी हटाने का निर्देश दिया. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »