पेट्रोल 28 पैसे हुआ महंगा, डीजल में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती

पेट्रोल के दाम में 28 पैसे प्रतिशत लीटर की वृद्धि की गई है. जबकि डीजल के दाम में 6 पैसे की कमी की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में परिवर्तन को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.

Advertisement
बढ़ी दरें शुक्रवार देर रात से लागू बढ़ी दरें शुक्रवार देर रात से लागू

अमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

पेट्रोल के दाम में 28 पैसे प्रतिशत लीटर की वृद्धि की गई है. जबकि डीजल के दाम में 6 पैसे की कमी की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में परिवर्तन को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. दो महीने में यह लगातार तीसरा मौका है जब पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं. वहीं डीजल के मामले में इस महीने दूसरी बार दाम में कमी की गई है.

Advertisement

देश की सबसे बड़ी खुदरा ईंधन कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने कहा कि पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है जबकि डीजल के दाम 6 पैसे प्रति लीटर कम किए गए हैं, इसमें राज्यों के शुल्क शामिल नहीं हैं. पेट्रोल पर 27 प्रतिशत वैट को शामिल करने के बाद दिल्ली में पेट्रोल 36 पैसा प्रति लीटर महंगा होगा. वहीं डीजल के मामले में 17.42 प्रतिशत वैट को शामिल करने पर कटौती 7 पैसे होगी.

इससे दिल्ली में मध्य रात्रि से पेट्रोल का दाम 64.57 रुपये प्रति लीटर होगा जो फिलहाल 64.21 रुपये है. इसी प्रकार, डीजल 52.52 रुपये लीटर उपलब्ध होगा जो फिलहाल 52.59 रुपये है. इससे पहले, 16 सितंबर को पेट्रोल के दाम में 58 पैसे लीटर (राज्य के शुल्क को छोड़कर) की वृद्धि की गई थी. राज्य के वैट को जोड़ने पर दिल्ली में पेट्रोल 78 पैसे लीटर महंगा हुआ था. वहीं डीजल के दाम में 31 पैसे की कटौती की गई थी. वैट को शामिल करने पर यह कटौती 35 पैसे थी.

Advertisement

आईओसी ने एक बयान में कहा, 'अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों और रुपये-डीलर की विनियम दर को देखते हुए पेट्रोल के दाम में वृद्धि तथा डीजल के मूल्य में कमी जरूरी हो गयी थी.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »