दो दिन बाद फिर सस्‍ता हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें रेट लिस्‍ट

दो दिनों की स्थिरता के बाद एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.

Advertisement
चेक करें रेट लिस्‍ट चेक करें रेट लिस्‍ट

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 04 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद शुक्रवार को फिर गिरावट दर्ज की गई. इससे पहले भी पेट्रोल के दाम में लगातार छह दिनों तक गिरावट जारी रही थी.  तेल कंपनियों ने दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 21 पैसे जबकि कोलकाता और मुंबई में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है.  डीजल के दाम दिल्ली और मुंबई में 22 पैसे, जबकि कोलकाता में 21 पैसे और चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं.

Advertisement

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें शुक्रवार को क्रमश: 68.44 रुपये, 70.58 रुपये, 74.10 रुपये और 71.01 रुपये प्रति लीटर थीं.  चारों महानगरों में डीजल के दाम में क्रमश: 62.44 रुपये, 64.21 रुपये, 65.34 रुपये और 65.91 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए.  दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें घटकर क्रमश: 68.74 रुपये, 68.61 रुपये, 69.99 रुपये और 69.77 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.  इन चारों शहरों में डीजल की कीमतें घटकर क्रमश: 62.10 रुपये, 61.97 रुपये, 62.93 रुपये और 62.71 रुपये लीटर हो गई हैं. 

पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल और जयपुर में भी घटकर क्रमश: 64.73 रुपये, 68.62 रुपये, 72.62 रुपये, 71.46 रुपये और 69.22 रुपये प्रति हो गए हैं.  इन पांचों नगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 59.47 रुपयेए 61.99 रुपये, 65.71 रुपये, 63.66 रुपये और 64.81 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »