पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी बढ़े, जानें कितनी बढ़ी कीमतें

शुक्रवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 81.28 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. वहीं, मुंबई में इसके लिए आपको 88.67 रुपये प्रति लीटर आज के दिन देने होंगे.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है. शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल जहां 28 पैसे प्रति लीटर दिल्ली में महंगा हुआ है. वहीं, डीजल में भी 22 पैसे की बढ़ोतरी हुई है.

शुक्रवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 81.28 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. वहीं, मुंबई में इसके लिए आपको 88.67 रुपये प्रति लीटर आज के दिन देने होंगे.

Advertisement

दूसरी तरफ, डीजल की बात करें तो इसमें बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में एक लीटर डीजल 73.30 रुपये प्रति लीटर का हो गया है. मुंबई में इसकी खातिर आपको  77.82 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं.

दिल्ली में फिलहाल ईंधन सभी मेट्रो शहरों के मुकाबले काफी सस्ता है. क्योंक‍ि यहां पर वसूला जाने वाला वैट काफी कम है. दूसरी तरफ, मुंबई में सबसे ज्यादा वैट वसूला जाता है.

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते आम आदमी परेशान हो गया है. लगातार उसकी जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »