कच्चे तेल में नरमी के बावजूद आज नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम

सोमवार और मंगलवार को कच्चे तेल में नरमी आने के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है. मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Advertisement
शेयर बाजार शेयर बाजार

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 9:39 AM IST

सोमवार और मंगलवार को कच्चे तेल में नरमी आने के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है. मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लगातार दूसरे दिन ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

के मुताबिक बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक लीटर पेट्रोल 76.84 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है. कोलकाता में इसकी कीमत 79.51 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में इसके लिए आपको 84.22 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. चेन्नई में भी इसकी कीमत 79.76 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है.

Advertisement

डीजल की बात करें तो 68.47 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता 71.03, मुंबई में 72.65 और चेन्नई में यह 72.28 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है. इससे पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को कटौती की गई थी.

कच्चे तेल में आई नरमी:

बुधवार को कच्चे तेल में नरमी देखने को म‍िली. ब्रेंट क्रूड जहां 29 सेंट्स सस्ता होकर 71.87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा. वहीं, यूएस क्रूड 32 सेंट्स की कटौती के साथ 67.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा.

हालांकि कच्चे तेल की कीमत में कटौती होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया. उम्मीद जताई जा रही थी कि कच्चे तेल के दाम घटने से घरेलू स्तर पर भी राहत मिलेगी, लेक‍िन ऐसा नहीं हुआ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »