10 दिन भी नहीं टिकी मोदी सरकार की राहत, बराबर हुए डीजल के दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अगस्त महीने से ही लगातार बढ़ोतरी जारी है. केंद्र सरकार की तरफ से आम आदमी को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाने के लिए कदम उठाए गए, लेक‍िन उसका भी फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (Reuters) प्रतीकात्मक तस्वीर (Reuters)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है. सोमवार को भी ईंधन के दाम बढ़े हैं. आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम तो नहीं बढ़े हैं, लेकिन डीजल की कीमत 8 पैसे बढ़ी है.

सोमवार को में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 82.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है. डीजल की बात करें तो यह भी 8 पैसे महंगा हुआ है. इस बढ़त के साथ यह 75.46 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.

Advertisement

मुंबई की बात करें तो यहां पर आपको 88.18 रुपये प्रति लीटर का मिल रहा है. वहीं, डीजल यहां 79.11 के स्तर पर पहुंच गया है. देश की आर्थ‍िक राजधानी में डीजल की कीमतों में 9 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. हालां‍क‍ि पेट्रोल का दाम कल के ही स्तर पर बना हुआ है. 

सोमवार को भी बढ़े दाम

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री की इस बैठक से पहले ही सोमवार को फिर डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई. आपको बता दें कि 5 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 2.5 रुपये की कटौती की थी, इसके अलावा कई राज्य सरकारों ने भी ऐसा ही किया था. हालांकि, तब से अब तक लगातार जिस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं उससे वह कटौती लगभग पूरी ही हो गई है.

बता दें कि की कीमतों में अगस्त महीने से ही लगातार बढ़ोतरी जारी है. केंद्र सरकार की तरफ से आम आदमी को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाने के लिए कदम उठाए गए, लेक‍िन उसका भी फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है.

Advertisement

पर लगातार कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी का ही असर है कि देश में ईंधन लगातार महंगा होता जा रहा है.

पीएम मोदी की बढ़ती कीमतों के बीच तेल कंपनियों के साथ आज बैठक करने वाले हैं. इस बैठक में ईरान प्रतिबंध के बाद इस देश से तेल खरीदने और तेल की कीमतें बढ़ने से पड़ने वाले असर को लेकर चर्चा होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »