फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, आज इतना महंगा हुआ ईंधन

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अगस्त महीने से ही बढ़ोतरी जारी है. केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर और कुछ राज्य सरकारों ने वैट में कटौती कर राहत देने की कोश‍िश की है. हालांकि यह भी नाकाफी साबित हो रही है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (Reuters photo) प्रतीकात्मक तस्वीर (Reuters photo)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 10:08 AM IST

भले ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में कटौती कर दी हो, लेक‍िन इस राहत का असर खत्म होता नजर आ रहा है. गुरुवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं.

गुरुवार को दिल्ली में की कीमत 10 पैसे बढ़ी है. जबकि डीजल यहां 27 पैसे महंगा हुआ है. इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.36 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं.

Advertisement

की बात करें तो इसकी कीमत 27 पैसे बढ़ गई है. इस बढ़ोतरी के साथ आज एक लीटर डीजल 74.26 रुपये का हो गया है. बता दें कि बुधवार को पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था.

मुंबई में भी कीमतें बढ़ी हैं. यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 9 पैसे ज्यादा आज चुकाने पड़ रहे हैं. इस बढ़त के साथ एक लीटर पेट्रोल के लिए 87.82 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं.

की बात करें तो इसकी कीमतों में भी 29 पैसे का उछाल आया है. इस उछाल के साथ यह 78.22 प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है.

की कीमतों में अगस्त महीने से ही बढ़ोतरी जारी है. केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर और कुछ राज्य सरकारों ने वैट में कटौती कर राहत देने की कोश‍िश की है. हालांकि यह भी नाकाफी साबित हो रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement