अब कोरोना वायरस संक्रमण के लिए भी मिलेगा बीमा कवर, इरडा ने दिया आदेश

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीमा नियामक इरडा ने बड़ा कदम उठाया है. इरडा ने बीमा कंपनियों को आदेश दिया है कि कोरोना को भी हेल्थ इंश्योरेंस के तहत कवर किया जाए. इरडा ने बीमा कंपनियों से ऐसी पॉलिसी डिजाइन तैयार करने को कहा है जिनमें कोरोना वायरस के इलाज का खर्च भी कवर हो.

Advertisement
कोरोना के लिए भी मिलेगा बीमा कवर कोरोना के लिए भी मिलेगा बीमा कवर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 2:47 PM IST

  • देश में कोरोना के 29 मामले सामने आ चुके हैं
  • इसे देखते हुए सरकारी एजेंसियों की सक्रियता बढ़ी
  • बीमा नियामक इरडा ने उठाया एक बड़ा कदम
  • कोरोना के मरीजों को भी मिलेगी हेल्थ इंश्योरेंस सुविधा

भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से लोगों में इसे लेकर काफी डर है. अब तक इसके 29 मामले सामने आ चुके हैं. इसे देखते हुए बीमा नियामक इरडा ने बीमा कंपनियों को आदेश दिया है कि कोरोना को भी हेल्थइंश्योरेंस के तहत कवर किया जाए.

Advertisement

इंश्योरेंस रेगुलेटर ऐंड डेवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी IRDA ने बीमा कंपनियों से ऐसी पॉलिसी डिजाइन तैयार करने को कहा है जिनमें कोरोना वायरस के इलाज का खर्च भी कवर हो. कोरोना को बीमा कवर में शामिल किए जाने का संभवतः यह दुनिया का पहला प्रस्ताव है.

गौरतलब है कि कोरोना के संक्रमण से दुनियाभर में 3000 से अधिक मौतें हो चुकी हैं और 90 हजार से अधिक लोगों को इसने बीमार कर रखा है.

इसे भी पढ़ें:

क्या कहा इरडा ने

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार इरडा ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, 'स्वास्थ्य बीमा की जरूरत को पूरा करने के उद्देश्य से बीमा कंपनियों को सुझाव दिया जाता है कि वे ऐसे प्रोडक्ट डिजाइन करें जिसमें कोरोना वायरस के इलाज का खर्च भी कवर हो.'

इरडा ने बीमा कंपनियों से कहा है कि वे कोरोना वायरस के इलाज से संबंधित दावों का तेजी से निपटान करें. इरडा ने कहा कि जिन मामलों में अस्पताल में भर्ती होने का खर्च कवर हो, बीमा कंपनियां यह सुनिश्चित करें कि कोविड-19 से संबंधित मामलों का तेजी से निपटान किया जाए.

Advertisement

सरकार हुई सक्रिय

गौरतलब है कि सरकार ने भी कोरोना से निपटने के लिए काफी सक्रियता दिखाई है. देश के 21 एयरपोर्ट पर करीब 6 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई है. इसके अलावा नेपाल, भूटान, म्यांमार की सीमा से आने वाले करीब 10 लाख लोगों की भी स्क्रीनिंग की गई है.

इसे भी पढ़ें:

दुनिया में बढ़ा प्रकोप

दुनिया के 70 देशों में अब तक कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं और अब भारत में भी इसका असर दिखना शुरू हो गया है. देश में अभी तक 29 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से तीन का इलाज हो चुका है. अभी भी 26 मामले पॉजिटिव हैं, ऐसे में भारत में सतर्कता बढ़ गई है. शुक्रवार को बिहार के गया और कर्नाटक के बीदर में कोरोना के संदिग्ध मिले हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement